हाईकोर्ट में फैसले को दूंगी चुनौती : राबिया खान
मुंबई : पिछले दस साल से चल रहे बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान (Zia Khan) मामले में फैसला आ गया है। एक्टर सूरज पंचोली (Suraj Pancholi) को अदालत ने बाइज्जत बरी कर दिया है। 2013 में जिया खान अपने घर पर मृत पाई गई थी। जिसके बाद मामले में मुंबई पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज किया था और सूरज को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद जिया खान की मां ने सीबीआई जांच की मांग की थी। पूरे मामले की जांच सीबीआई में कई मामला अदालत में चला अब सूरज पंचोली को मामले में राहत मिल गई है। अदालत में चल रही सुवाई और फैसले के वक्त जिया खान की मां भी मौजूद थी।
सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में यह मामला चल रहा था। लेकिन अदालत के फैसले के बाद भी जिया खान की मां राबिया खान का कहना है कि यह मामला आत्महत्या का नहीं है बल्कि हत्या का है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह मामला आत्महत्या के लिए उकसाने का नहीं बल्कि यह हत्या है। अदालत द्वारा दिये गए फैसले का सम्मान में करती हूं लेकिन मेरी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। मैं एक मां हुन और अपनी बेटी के लिए लड़ाई जरूर लड़ूंगी।
मां का आरोप सबूत काम होने की वजह से आया फैसला
राबिया खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने अभी हार नहीं मानी है। फायनल जस्टिस (final justice) अभीतक नहीं हुआ है। यह फैसला जो आया है सबूतों की कमी की वजह से यह फैसला आया है। सीबीआई ने अपना काम सही तरीके से नहीं किया है। मैं अभी भी यही पूछूंगी कि मेरी बेटी की मौत कैसे हुई। ये गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी है। मैं हाईकोर्ट में इस फैसले को चुनौती दूंगी।
सुसाइड नोट में लगाया था आरोप
जिया खान ने आत्महत्या (suicide) से पहले एक सुसाइड नोट लिखी थी जो छह पन्नों की थी। यही सुसाइड नोट पुलिस को मिली थी। जिसके आधार पर सूरज पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था और सूरज को आरोपी भी बनाया गया था। लेटर में जिया के अन्तर्ग संबंधों के साथ कथित रूप से शारीरिक और मानशिक शोषण के अलावा शारीरिक यातना को लेकर आरोप लगाया गया था। जिसकी वजह से उसने आत्महत्या की थी।
फैसले के बाद सूरज मां के साथ पहुंचे मंदिर
कोर्ट का फैसला आने के बाद सूरज अपनी मां जरीना वहाबा के साथ सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple) पहुंचे जहां उन्होंने बप्पा का दर्शन किया। उन्होंने मन्नत मांगी थी कि अदालत का आइस्ला आने के बाद वे सिद्धिविनायक मंदिर जाकर भगवान का शुक्रिया अदा करेंगी।
सूरज का सोशल मीडिया पोस्ट
सूरज पंचोली ने फैसला आने कब बाद सोशल मीडिया पर अपनी भावना प्रकट करते हुए कहा कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है। सूरज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह लिखा था।
जिया खान का करियर
जिया ने साल 2007 में अमिताभ बच्चन के साथ ‘निशब्द’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में डेब्यू करने के दौरान जिया महज 21 साल की थी। रामगोपाल वर्मा की इस फिल्म में जिया और अमिताभ के बीच रोमांटिक रिश्ता दिखाया गया था। जिया की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। इसके बाद जिया खान आमिर खान के साथ साल 2008 की ब्लॉकबस्टर फिल्म गजनी में नजर आई थी। आमिर खान और असिन स्टारर इस फिल्म में जिया एक मेडिकल स्टूडेंट के रोल में थी। इसके बाद 2010 में जिया ने अपनी तीसरी और आखिरी फिल्म हाउसफुल की थी। इस फिल्म में भी जिया ने अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की थी और ये फिल्म भी हिट रही थी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Apr 28 , 2023, 08:26 AM