मुंबई। महाराष्ट्र दिवस (maharashtra day) पर दादर के शिवाजी पार्क में होने वाली परेड के मद्देनजर पुलिस ने 1 मई 2023 को माहिम, शिवाजी पार्क (Shivaji Park) और वर्ली पुलिस सीमा के भीतर उड़ान संचालन पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। यह आदेश बृहन्मुंबई के पुलिस उपायुक्त (ऑपरेशन) ने जारी किया है। पुलिस ने कहा कि महाराष्ट्र डे पर परेड के दौरान दादर के शिवाजी पार्क में कुछ वीआईपी लोगों के आने की उम्मीद है, इसलिए इस दौरान शिवाजी पार्क के अधिकार क्षेत्र में सभी उड़ने वाली वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाया जाएगा और धारा 144 लागू रहेगी। यह आदेश इलाके में 24 घंटे के लिए लागू रहेगा।
पुलिस के नोटिफिकेशन (Notification) में कहा गया है कि मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर औपचारिक परेड के दौरान आतंकवादी/असामाजिक तत्व शांति भंग करने के लिए हवाई क्षेत्र का उपयोग करने की कोशिश कर सकते हैं और मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। वे सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि महाराष्ट्र डे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को शामिल होने की संभावना है, इसलिए यह जरूरी है कि दादर के शिवाजी पार्क क्षेत्र के आसपास अवांछित गतिविधियों को रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा जांच की जाए।
निषेधाज्ञा में कहा गया है कि महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर औपचारिक परेड और सार्वजनिक कार्यक्रम के मद्देनजर आपराधिक प्रक्रिया संहिता 1973 (1974 का अधिनियम II) की धारा 144 जारी की गई है। निषेधाज्ञा के अनुसार माहिम पुलिस स्टेशन, शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन, दादर पुलिस स्टेशन और वर्ली पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में किसी भी तरह की उड़ान गतिविधि की अनुमति नहीं होगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर आईपीसी, 1860 की धारा 188 के तहत दंडनीय कार्रवाई की जाएगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Apr 28 , 2023, 07:54 AM