० रविवार 30 अप्रैल को ग्रहण करेंगे पदभार
मुंबई। वर्ष 1987 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज सौनिक (Manoj Saunik) राज्य के नए मुख्य सचिव होंगे। वे मनु कुमार श्रीवास्तव का स्थान लेंगे, जो रविवार 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त (retired) हो रहे हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को मनोज सौनिक की नियुक्ति के आदेश जारी किए। वे राज्य के 46वें मुख्य सचिव होंगे। सौनिक रविवार को अपना पदभार ग्रहण करेंगे।मुख्य सचिव बनाए जाने के बावजूद मनोज सौनिक के पास वित्त और लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का प्रभार बरकरार रखा गया है।सौनिक दिसंबर 2023 में सेवानिवृत्त होंगे, यानी उन्हें मुख्य सचिव के रूप में काम करने के लिए आठ महीने का समय मिलेगा।
अभी तक मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे मनु कुमार श्रीवास्तव 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्हें एक्सटेंशन नहीं मिलने की बात स्पष्ट होने पर मुख्य सचिव पद के लिए सामान्य प्रशासन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुजाता सौनिक, मनोज सौनिक और राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. नितीन करीर के नाम की चर्चा थी, हालांकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मनोज सौनिक के नाम पर मोहर लगा दी। मनोज सौनिक के बाद जनवरी 2024 में डॉ. नितिन करीर को मुख्य सचिव पद बनने का मौका मिल सकता है।हालांकि अगले साल मार्च-अप्रैल में लोकसभा चुनाव और अक्टूबर 2024 में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है। मौजूदा मुख्य सचिव का कार्यकाल चुनाव अवधि के दौरान बढ़ाने की प्रक्रिया है, ऐसे में करीर को एक्सटेंशन भी मिल सकता है। अगर इस तरह का विस्तार दिया जाता है तो करीर को 8 से 9 महीने की अवधि मिल सकती है। उनके बाद सुजाता सौनिक को नवंबर 2024 से जून 2025 तक आठ महीने के लिए मुख्य सचिव के पद पर भी काम करने का मौका मिल सकता है। हालांकि भविष्य की स्थिति उस समय की राजनीतिक स्थिति पर निर्भर करेगी। मनोज सौनिक ने महाराष्ट्र में वर्ष 1990 में जालना के सहायक कलेक्टर के रूप में प्रशासनिक सेवा की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने पुणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नाशिक, धुले के कलेक्टर के रूप में कार्य किय। सौनिक ने मंत्रालय में वस्त्रोद्योग, परिवहन विभाग के प्रधान सचिव तथा लोक निर्माण विभाग, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्य किया।
श्रीवास्तव महाराष्ट्र लोक सेवा अधिकार आयुक्त
शिंदे सरकार ने निवर्तमान मुख्य सचिव मनु कुमार श्रीवास्तव को महाराष्ट्र लोक सेवा अधिकार आयुक्त नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग की अपर मुख्य सचिव सुजाता सौनिक ने जारी की। अधिसूचना में कहा गया है कि नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तारीख से पांच साल की अवधि के लिए होगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Apr 28 , 2023, 07:47 AM