मनपा का दावा 24 हजार पेड़ों की हुई छ्टनी

Fri, Apr 28 , 2023, 07:39 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

31 मई तक और 61 हजार पेड़ों की होगी छटनी
मुंबई में 86 हजार पेड़ो की छटनी की जरूरत
4 हजार 622 निजी सोसायटियों को मनपा ने दी नोटिस
मुंबई।
मानसून (monsoon) के समय तेज हवाओं के बीच पेड़ की टहनियां अथवा पेड़ गिरने की घटनाएं होती है। कई बार पेड़ गिरने की घटनाओं में राहगीरों की जान चली जाती है। मनपा प्रशासन ने मानसून पूर्व की जा रही तैयारियों में मुंबई के 24 हजार पेड़ो की छटनी कर लिए जाने का दावा मनपा द्वारा किया गया है। मनपा प्रशासन (municipal administration) ने कहा है कि 31 मई तक और 61 हजार पेड़ की छटनी (tree pruning) की जाएगी।मनपा का दावा सही साबित होता है तो इस साल मानसून के दौरान पेड़ की टहनी गिरने की घटना नहीं होगी  और लोगो के  जान का धोका नही होगा।  तेज हवाओं से पेड़ गिर जाए।
बता दे कि मनपा प्रशासन मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर सड़क किनारे के पेड़ो की  खुद छटाई करती है जबकि निजी सोसायटियों और सरकारी संस्थानों में लगे पेड़ की छटनी करने की उन्हे नोटीस देने का काम करती है। मनपा  के दावों से ऐसा माना जा रहा है कि इस साल मानसून के दौरान पेड़ गिरने की कोई घटना नहीं होगी।मनपा ने मुंबई के कुल पेड़ो में 85 हजार 505 पेड़ों की छटाई करना आवश्यक है।मनपा अब तक 25 हजार पेड़ों की छटाई  का काम पूरा कर लिया है।मनपा का कहना है कि बकाया 61 हजार पेड़ो की छटाई अगामी 31 मई तक पूरी कर दी जाएगी।मुंबई में लगभग 29 लाख 75 घर 283 पेड़ है जिनमे 15 लाख 63 हजार 701 पेड़ निजी संस्थाओं और 11 लाख 25 हजार 182 पेड़ सरकारी संस्थानों के अधिकार में है। मनपा के वृक्ष प्राधिकरण विभाग ने जानकारी दी कि सड़को के किनारे में 1 लाख 15 हजार पेड़ो का सर्वेक्षण किया गया जिसमें 85 हजार पेड़ो की छटनी किया जाना जरूरी था जिसमें 24 हजार पेड़ो की छटनी पूरा हो जाने की जानकारी विभाग ने दी। मनपा के जानकारियों को सही माना जाए तो इस साल मानसून के दौरान पेड़ की टहनी  गिरने की कोई घटना नहीं होगी। लोगो के जानमाल का खतरा पेड़ो से नहीं होगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Weather Update : अब अक्टूबर में आएगा नया संकट, मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने मचाई हलचल; किसानों की चिंताएँ बढ़ीं!
Father-in-law Property Son-in-law : क्या दामाद अपने ससुर की संपत्ति में हिस्सा मांग सकता है? कानून क्या है?
ST Bus Fare : त्योहारी सीजन में एसटी निगम का बड़ा फैसला, दिवाली पर सीधे टिकट होंगे 10 प्रतिशत महंगे; आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर
Strong Tremors Of Earthquake in Myanmar: भारत-म्यांमार बॉर्डर पर भूकंप के तेज झटके! म्यांमार में 4.7 तीव्रता, असम, मणिपुर और नागालैंड में भी महसूस हुए तेज झटके
 Minor Girlfriend Kills Her Boyfriend: मैंने अपने प्रेमी सद्दाम को मार डाला...! बिलासपुर में सनसनीखेज हत्या कांड! नाबालिग प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी की बेरहमी से हत्या की 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups