महारेरा के वारंट वसूली में  पनवेल की नीलामी सफल

Thu, Apr 27 , 2023, 08:22 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

3.72 करोड़  कीमत पर लगी  4.82 करोड़ की  बोली
मुंबई। 
पनवेल तहसील कार्यालय के अंतर्गत आने वाले  मोरबी (morbi) स्थित  एन के भूपेश बाबू (Bhupesh Babu) नामक बिल्डर की कुछ संपत्तियों की नीलामी मोरबी ग्राम पंचायत (Morbi Gram Panchayat) कार्यालय में नीलामी की गई। महारेरा (Maharera) की यह नीलामी सफल साबित हुई है। महरेरा द्वारा बिल्डर की संपत्ति की अनुमानित  3.72 करोड़ रुपये रखी थी। नीलामी के दौरान  4.82 करोड़ रुपये की बोली लगाकर  बिल्डर की संपत्ति को खरीदा गया।  बोलीदाता ने  नीलामी के बाद शर्तों के अनुसार  बोली की कीमत का  25 प्रतिशत राशि पनवेल तहसील कार्यालय में जमा करा दी । राज्य में यह पहला मामला है जब नीलामी के माध्यम से मुआवजे का पैसा सफलतापूर्वक वसूला गया है।
बता दे कि महरेरा ने रायगढ़ जिले में 38 परियोजनाओं में देरी और इसी तरह के अन्य मामलों के 99 संपत्तियों का 22.2 करोड़ रुपए  का  वारंट जारी किया था। जिसमे  पनवेल तहसील कार्यालय क्षेत्र के एक डेवलपर एनके भूपेश बाबू से  33 वारंट से  6.50 करोड़ की वसूली की उम्मीद थी।  पनवेल तहसील कार्यालय ने मौजे मोरबे स्थित सर्वे क्रमांक 93/2/9, 93/3, 93/5, 93/6, 93/9, 93/11 की संपत्तियों को जब्त कर  नीलामी करने की घोषणा की थी। गुरुवार को हुई नीलामी में तय कीमत से ज्यादा की बोली लगाकर संपत्ति खरीद ली गई। महरेरा अब जमा हुए पैसों का शिकायतकर्ताओं को महरेरा द्वारा स्वीकृत मुआवजे के अनुसार राशि का वितरण स्थानीय राजस्व प्रणाली के माध्यम से किया जायेगा।महरेरा  को मिली इस सफलता के बाद  अब अन्य जिलों में भी बकाया राशि वाले बिल्डर की  संपत्ति कुर्क करने और वैकल्पिक तौर पर नीलामी करने की भी संभावना  बढ़ गई है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Weather Update : अब अक्टूबर में आएगा नया संकट, मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने मचाई हलचल; किसानों की चिंताएँ बढ़ीं!
Father-in-law Property Son-in-law : क्या दामाद अपने ससुर की संपत्ति में हिस्सा मांग सकता है? कानून क्या है?
ST Bus Fare : त्योहारी सीजन में एसटी निगम का बड़ा फैसला, दिवाली पर सीधे टिकट होंगे 10 प्रतिशत महंगे; आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर
Strong Tremors Of Earthquake in Myanmar: भारत-म्यांमार बॉर्डर पर भूकंप के तेज झटके! म्यांमार में 4.7 तीव्रता, असम, मणिपुर और नागालैंड में भी महसूस हुए तेज झटके
 Minor Girlfriend Kills Her Boyfriend: मैंने अपने प्रेमी सद्दाम को मार डाला...! बिलासपुर में सनसनीखेज हत्या कांड! नाबालिग प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी की बेरहमी से हत्या की 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups