पुलिस जांच में जुटी
मुंबई : मुंबई पुलिस में कार्यरत और महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर (Female Police Sub Inspector) मृत अवस्था में अपने कमरे मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायरब्रिगेड (fire brigade) की मदद से दरवाजा तोड़कर पुलिस अधिकारी को बाहर निकाला। जिस महिला पुलिस अधिकारी का शव मिला है उसका नाम शीतल आडके है। मामले में नेहरू नगर पुलिस ने एडीआर दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला पुलिस अधिकारी लगभग पिछले एक साल से छुट्टी पर थी। इसीको लेकर उसपर कार्रवाई भी की गई थी। वह मराष्ट्र के अहमद नगर की रहनेवाली महिला थी। यहां घर भाड़े पर लेकर रहती थी और उसकी शादी भी नहीं हुई थी। प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला पुलिस अधिकारी ने आत्महत्या की है। बगलवालों को जब घर में से बदबू आने लगी तब इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। फिर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू ककर दी गई।
कई दिनों से थी बीमार
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला पीएसआई लगभग एक साल से नौकरी पर नहीं आ रही थी। जानकारी के मुताबिक उनकी तबियत ठीक नहीं रहती थी, जिसकके कारण वो ड्यूटी पर नहीं जा रही थी। इसी वजह से नियमों का पालन न करने को लेकर उनपर कार्रवाई की गई थी। आकड़े नेहरू नगर पुलिस थाने में कार्यरत थीं और घर पर भी अकेली ही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम (post mortem) के लिए भेज था जिसकी रिपोर्ट आने के बाद सही कारण पता चल पाएगा। मामले की अधिक जांच पुलिस कर रही है।
बगलवाले ने जानकारी
महिला फ्लैट में अकेले ही रहती थी। दो दिन से फ्लैट में से बदबू आ रहा था, तभी बगलवाले ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और तभी पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया और दरवाजा तोड़कर देखने पर पता चला कि महिला पुलिस अधिकारी का शव विघटित अवस्था में मिला।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Apr 27 , 2023, 05:34 AM