मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (corona virus) के 722 नये मामले सामने आये हैं और इस जानलेवा विषाणु (deadly virus) के कारण इस दौरान तीन लोगों ने जान गंवाई है। इसके साथ राज्य में कोविड-19 से अब तक प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 81,62,842 हो गई और मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,48,507 हो गई है। मौजूदा समय में राज्य में मृत्यु दर 1.81 प्रतिशत है।
राज्य में दर्ज किए गए 722 नए मामलों में से मुंबई सर्कल में 328 मामले दर्ज किए गए, जबकि मुंबई, लातूर और नागपुर में इसके कारण क्रमश: एक-एक मरीजों की मौत हुई। राज्य में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की दर 98.11 प्रतिशत है। इस समय राज्य में 5,549 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Apr 26 , 2023, 10:52 AM