अगले महीने से मनपा वार्डो में  खड़ी मिलेगी दमकल गाड़ियां

Tue, Apr 25 , 2023, 08:05 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

22 वार्डों में खड़ी होंगी 22 गाड़ियां
10 मिनट में  घटनास्थल पर पहुंचेगी दमकल गाड़ी
मुंबई।
आग की बढ़ती घटनाओ को देखते हुए मनपा प्रशासन (municipal administration) ने मनपा के सभी वार्डो में एक एक दमकल गाड़ियां खड़ी करने का निणर्य लिया था। दमकल गाड़ियां दमकल विभाग (fire department) में दाखिल हो चुकी है जिन्हे 2 मई से सभी वार्डो में खड़ा कर दिया जायेगा। वार्डो में दमकल गाड़िया खड़ी होने से आग लगने वाले घटनस्थलों पर कुछ मिनटों में गाड़िया पहुंच जाये इसके लिए यह निणर्य लिया गया।  बता दे कि मनपा प्रशासन ने मनपा के सभी 24 वार्डों में से 22 वार्ड ऑफिस में दमकल विभाग  की गाड़ी तैनात करने का फैसला किया था। इससे आग जैसी घटनाओं पर जल्द से जल्द काबू पाने में मदद मिलेगी। साथ ही जान-माल  का भी  नुकसान भी कम होगा। दमकल विभाग ने इसे क्विक रिस्पॉन्स टीम का नाम दिया गया है। यह टीम दुर्घटना के 10 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंच जायेगी। बता दे कि मनपा के ई वार्ड के पास दमकल विभाग का मुख्यालय है इसी तरह डी वार्ड के पास पहले से ही दमकल केंद्र है। दमकल विभाग ने इन्ही दो वार्ड को छोड़कर सभी 22 वार्ड में दमकल गाड़िया खड़ी करने का निर्णय लिया था। दमकल विभाग ने एक गाड़ी खरीदने पर लगभग 1 करोड़ 70 लाख रुपये खर्च की है। यह गाड़ियां मौजूदा गाड़ियों से अधिक अत्याधुनिक होगी, जिससे आग बुझाने से लेकर अन्य  राहत कार्य पहुंचाने में आसानी होगी। इन गाड़ियों की 5 साल तक देखभाल की जिम्मेदारी गाड़ी उपलब्ध करानेवाली कंपनी की होगी। मनःपा के सभी 22 वार्ड में 2 मई से दमकल गाड़ियां खड़ी हो जाएगी इस तरह की जानकारी दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। मुंबई में कुल 35 फायर स्टेशन, 19 मिनी फायर स्टेशन हैं। मुंबई में लगभग 60 प्रतिशत झोपड़ पट्टी  है, वहीं गगनचुंबी इमारतों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। आग प्रतिबंधक उपाय के स्टैंडर्ड रिस्पांस नियम के अनुसार किसी भी दुर्घटना स्थल पर 7.30 मिनट से लेकर 10 मिनट में पहुंचना चाहिए लेकिन मुंबई की ट्रैफिक में यह संभव नहीं हो पा रहा है। दमकल अधिकारी ने बताया  क्विक रिस्पांस टीम में तैनात होने वाले कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट (contract) पर लिए जाएंगे। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups