मुंबई: मलाड के मढ़ में अवैध फिल्म स्टूडियो (Illegal Film Studio) को लेकर जमकर राजनिति हुई। मनपा पर बड़े पैमाने अपर आरोप लगे। स्टूडियो बंनाने के पहले अनुमति ली गई थी लेकिन दोबारा नियमित नहीं किया गया इतना ही नहीं मंजूरी के अलावा अधिक मात्रा में स्टूडियो खड़े कर दिए गए थे। भाजपा नेता किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) के आरोपों के बाद मनपा ने अवैध बने स्टूडियो पर बुलडोजर चलाया गया। भविष्य में अवैध स्टूडियो न बनने पाए इसको लेकर पॉलिसी में संशोधन करने का निर्णय लिया है। मनपा अब स्टूडियो की अनुमति को लेकर जिससे स्टूडियो निर्माण में मुश्किल न आए और नियमों का कड़ाई से पालन हो।
मनपा उपायुक्त संजोग कबरे ने कहा कि फिल्म स्टूडियो बनाने को लेकर बनी नियमावली में अब संसोधन किया जाएगा जिससे अवैध स्टूडियो बनने पर रोक लग सके। इस बीच उन्होंने कहा कि नई नियमावली में इको फ्रेंडली स्टूडियो बने इस पर जोर दिया जाएगा। पॉलिसी में कई नई शर्ते जोड़ी जाएगी उसके बाद ही स्टूडियो निर्माण की अनुमति दी जाएगी। मुंबई में ज्यादातर स्टूडियो समुद्र के किनारे हैं। मालाड, अंधेरी और गोरेगांव में बड़े पैमाने पर स्टूडियो हैं जो समुद्र के किनारे हैं। समुद्र और पर्यावरण की स्य्रक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टूडियो इको फ्रेंडली बनानी होगी। स्टूडियो की ऊंचाई स्टूडियो में कितने कर्मचारी काम करेंगे इसका पूरा लेखा जोखा देना होगा। समय पर परमिशन को रिन्यू नहीं कराया गया तो उस पर दंड लगाने की व्यवस्था की जाएगी। मनपा अधिकारी ने कहा कि जितनी जगह की परमिशन दी जाती है उतने में ही स्टूडियो निर्माण करना होता है, लेकिन लोग ज्यादा जगह इस्तेमाल कर लेते हैं। मनपा अब इसका विशेष ध्यान रखेगी कि स्टूडियो मालिक अधिक जगह पर अवैध कब्ज़ा न कर पाएं। मढ़ व आसपास के इलाकों में 49 अवैध स्टूडियो के अवैध निर्माण की शिकायत की गई थी। मनपा आयुक्त इक़बाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) ने उपायुक्त हर्षद काले को आरोपों की जांच का आदेश दिया था। जांच रिपोर्ट में निर्माण से पहले जरूरी परमिशन, जाली कागजात जमा करने, सीआरजेड सहित बीएमसी के नियमों का उल्लंघन जैसे मामले सामने आए थे। इस घटना के बाद मुंबई नगर निगम ने स्टूडियो निर्माण की अनुमति देने की नीति को अस्थायी रूप से बदलने का फैसला किया गया। मनपा प्रशासन ने 1 मार्च 2019 को फिल्म स्टूडियो की अनुमति को लेकर नई नीति तैयार की थी। उसी के आधार पर अस्थाई स्टूडियो निर्माण की मंजूरी दी जा रही थी। इस नियमावली में कई कमियां पाई गई जिसके चलते मनपा आयुक्त ने 23 नवंबर, 2022 को आदेश जारी कर स्टूडियो को मंजूरी देने अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। बावजूद इसके दहिसर और गोरेगांव इलाके में नए स्टूडियो बनने की शिकायत आई है। मनपा इंक्रोचमेंट की प्रमुख ने कई अवैध स्टूडियो पर कार्रवाई करने के लिए स्थानीय वार्ड के अधिकारियों को नोटिस भी जारी किया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Apr 25 , 2023, 07:55 AM