शौचालय निर्माण कार्य में चित्रनगरी डाल रही अड़ंगा 

Tue, Apr 25 , 2023, 07:24 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। गोरेगांव (पूर्व) आरे  यूनिट नंबर 7 (unit number 7) सुनील मैदान स्थित  डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर नगर (Dr. Babasaheb Ambedkar Nagar) में पुराना शौचालय गिरने की अवस्था में चला गया है।शौचालय का मरम्मत कार्य पूर्व भाजपा नगरसेविका प्रीति साटम (Preeti Satam) के द्वारा किया जा रहा है।  चित्रनगरी अधिकारियों द्वारा मरम्मत कार्य में अड़ंगा डालने का काम किया जा रहा है जिसको लेकर  चित्रनगरी के प्रबंध निदेशक से शिकायत की गई।  बता दे कि चित्रनगरी के में बड़े पैमाने पर झोपड़ पट्टियां है जिनमे लोगो को अब जाकर बिजली और पानी नसीब हुआ है। इस परिसर में बने शौचालय काफी जीर्ण हो गए है जिसकी मरम्मत को लेकर स्थानीय भाजपा पूर्व नगरसेविका प्रीति साटम दवारा काफी प्रयत्न किया गया। शौचालय का अब मरम्मत कार्य किया जा रहा है। चित्रनगरी अधिकारियों द्वारा शुचालय के मरम्मत कार्य में बाधा डाली जा रही है।  शौचालय के निर्माण में आवश्यक ईंट, बालू और सीमेंट जैसे सामान ढोने वाले वाहनों की आवाजाही बंद  की जा रही है। चित्रनगरी के प्रवेश द्वार पर  सुरक्षारक्षको  द्वारा सामान लाने से  रोका जा रहा है। प्रीति सत्म ने आरोप लगाया की आदिवाशियों को जानबूझकर उनके मूलभूत सुविधा से वंचित रखने की चाल चली जा रही है। प्रीति साटम ने महाराष्ट्र फिल्म थियेटर और सांस्कृतिक विकास निगम  दादासाहेब फाल्के चित्रनगरी (Dadasaheb Phalke Chitranagari) के प्रबंध निदेशक डॉ. अविनाश ढाकने  को उनके अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कृत्य की जानकारी दी गई और तत्त्काल कार्रवाई करने की गुहार साटम ने लगाई।  उन्होंने व्यवस्थापकीय संचालक को एक लिखित ज्ञापन भी दिया।  

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups