28 अप्रैल को मॉरीशस के पीएम और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फडणवीस की उपस्थिति में पुतले का होगा लोकार्पण
मुंबई। महाराष्ट्र के आराध्य देवता छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक (Memorial of Shivaji Maharaj) मॉरीशस में लगाया जाएगा। जिसका लोकार्पण (launch) आगामी 28 अप्रैल (next 28 april) को मॉरीशस (Mauritius) के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ और राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के उपस्थिती किया जाएगा।सोमवार की मीडिया से बातचीत करते हुए खुद देवेंद्र फडणवीस ने इसकी जानकारी दी.फडणवीस ने कहा कि मॉरीशस में लगाए जा रहे छत्रपति शिवाजी महाराज का पुतला भारत देश के लिए अभिमान है. उन्होंने बताया कि महराज का पुतला लगाने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 2 चरण में 8 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है. उन्होंने कहा कि मॉरीशस में करीब 75 हजार से अधिक मराठी समाज रहता है.इसमें पुणे,सातारा,रत्नागिरी और कोंकण के लोग शामिल है. फडणवीस ने कहा कि मराठी परंपरा और संस्कृति को विकसित किया है। इन मराठी भाइयों के करीब 54 संगठन हैं और इन सभी संगठनों ने मॉरीशस मराठी मंडली फेडरेशन बनाया है. इस संघ की स्थापना 1 मई 1960 को हुई थी। वहां पर शिव जयंती, महाराष्ट्र दिवस, गुढीपाडवा, गणेश चतुर्थी यहां बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है। यहां एक महाराष्ट्र भवन भी बनाया गया है और इसके विस्तार को लेकर कुछ मांगें हैं। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस सिलसिले में कुछ अहम ऐलान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक को लेकर मॉरीशस के विदेश मंत्री ए. गोनू ने 8 मार्च, 2023 को मुझसे मुलाकात की और छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के उद्घाटन और महाराष्ट्र भवन के और विस्तार के संबंध में अपनी भावनाओं व्यक्त किया था.
डिप्टी सीएम फडणवीस मॉरीशस के दो दिवसीय दौरे पर
मॉरीशस में लगने वॉर छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) दो दिवसीय मॉरीशस दौरे पर जाएंगे मिली जानकारी के अनुसार आगामी 28 अप्रैल को फडणवीस मारीशस के लिए रवाना हो जाएंगे उसके बाद वहां पहुंचने के बाद वे छत्रपति शिवाजी महाराज के पुतले के अनावरण में कार्यक्रम में शामिल होंगे उसके बाद 29 अप्रैल को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मॉरीशस-भारत कारोबारी समुदाय से भी मुलाकात करेंगे और कुछ एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे होंगे. इस यात्रा के दौरान पर्यटन और उद्योग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण समझौते होने की उम्मीद है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन से भी मुलाकात करेंगे उसके बाद वे 29 की देर रात या 30 अप्रैल को भारत वापस आ जाएंगे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Apr 24 , 2023, 10:16 AM