नई दुकानों को अब नही लगेगा लाइसेंस फीस

Mon, Apr 24 , 2023, 07:37 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

अब तक भरना पड़ता था 480 से 21 हजार रुपया
नूतनीकरण भी होगा निःशुल्क
मुंबई।
दुकानदारों के चेहरे पर मनपा प्रशासन (municipal administration) ने खुशी ला दी है। दुकानदारों से मनपा अब लाइसेंस फीस नहीं लेगी इतना ही नही हर साल लाइसेंस का नूतनीकरण शुल्क भी नही लिया जाएगा। मनपा अब मात्र 200 रुपया एकमुस्त पैसा लेगी। दुकानदारों को अब टाइम बाउंड में लाइसेंस भी मिलेगा इस तरह की उपाय योजना मनपा द्वारा की गई है। मनपा अब लोगो को लाइसेंस ऑनलाइन और टाइम बाउंड में उपलब्ध कराएगी जिससे लोगो को इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
मुंबई मनपा चुनाव की आहट अब धीरे धीरे लगने लगी है। राज्य सरकार मुंबई के दुकानदारों को खुश करने के लिए दुकानों के लाइसेंस शुल्क (license fee) पूरी तरह माफ करने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने इस तरह की सुधारित अधिसूचना जारी की है। अब नए नियमों के अनुसार नए लाइसेंस का शुल्क तो लगेगा ही नहीं नूतनीकरण का भी शुल्क नहीं लगेगा।भाजपा ने इसके पहले ही दुकानदारों के लाइसेंस शुल्क माफ करने की गुहार लगाई थी।मनपा प्रशासन ने इसे तुरंत लागू करने का निर्देश दिया है। मुंबई में अब तक दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों में काम करने वाले श्रमिकों की संख्या के आधार पर  लाइसेंस शुल्क और  कचरा शुल्क लेती थी। जिसके तहत दुकानदारों से नए लइसेंस शुल्क और लाइसेंस नूतनीकरण के लिए दुकानदारों को  करीब 480 से 21 हजार 600 रुपए तक शुल्क देना पड़ता था। इसके अलावा पहली बार दुकान का लाइसेंस लेते समय 200 रुपये अतिरिक्त शुल्क लिया जाता था। संशोधित अधिसूचना के अनुसार, दस्तावेजों के पूरा होने के बाद, नया लाइसेंस और उसका नवीनीकरण बिना किसी शुल्क के तुरंत जारी किया जाएगा।
इसके अलावा लाइसेंस में कोई गलती होने पर उसमे बदलाव किए जाने पर भी  120 रुपये का शुल्क वसूला जाता था । इसके अलावा लाइसेंस की दूसरी प्रति के लिए भी  20 रुपये का शुल्क देना पड़ता था । अब  किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा। लाइसेंस के लिए अभी अटक 15 दिन का समय लगता था जिसे अब  बदलकर  7 दिन कर   दिया गया है।  लाइसेंस के लिए सभी  दस्तावेज पूरा होने के सात दिन के भीतर लाइसेंस मिल जाएगा ऐसा निर्देश मनपा प्रशासन ने लाइसेंस विभाग को दिया है। नए लाइसेंस और नवीनीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची मनपा  की वेबसाइट www.mcgm.gov.in पर उपलब्ध है।

अभी तक इस तरह लगता था शुल्क 
कामगार की संख्या  शुल्क (कचरा शुल्क सहित )

1 से 5         1,140
6 से 10        2,880
11 से 20      4,800
21 से 50       9,600
51 से 100      16,800
101 से अधिक   21,600 से अधिक
पहला लाइसेंस  पंजीकरण शुल्क - 200 रुपये  

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups