मुंबई। आदित्य बिरला ग्रुप (Aditya Birla Group) की कंपनी BGH प्रॉपर्टी ने मुंबई के पॉश इलाके में एक शानदार बंगला खरीदा है। Zapkey.com डाटा के मुताबिक, इस बंगले की कीमत 220 करोड़ रुपए (220 crore) है। बीजीए प्रॉपर्टी की ओर एक्वायर की गई ग्राउंड प्लस टू प्रॉपर्टी कारमाइल रोड, एमएल दहानुकर मार्ग पर स्थित है। 10 अप्रैल को दर्ज डाक्यूमेंट के मुताबिक, अदित्य बिरला की ओर से खरीदी गई इस प्रॉपर्टी का कंस्ट्रक्शन एरिया 18,494.05 स्क्वायर फीट है और गैरेज के लिए 190 स्क्वायर फीट एरिया प्रत्येक के लिए है। दस्तावेज के अनुसार, 13.20 करोड़ रुपए का स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया है। रुपए की लेनदेन डीड के माध्यम से किया गया है। डाक्यूमेंट के मुताबिक, यह संपत्ति एर्नी खरशेदजी दुबाश की संपत्ति से हासिल की गई है, जो एन पालिया, डेरियस सोरब कंबट्टा, साइरस सोली नालसेठ, हिरजी जहांगीर, चेतन महेंद्र शाह के एक्जीक्यूटर हैं।
कुमार मंगलम ने 425 करोड़ रुपए में खरीदा था घर
साल 2015 में कुमार मंगलम बिरला ने आईकोनिक जाटिया हाउस को लिटिल गिब्बस रोड, मालाबार हिल (Malabar Hill) पर खरीदा था। इस प्रॉपर्टी के लिए कुमार मंगलम ने 425 करोड़ रुपए दिए थे। जाटिया हाउस दो मंजिला इमारत है और पार्किंग के लिए एक बड़ा हिस्सा है। ये 25,000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। ये हाउस होमी भाभा के घर से सिर्फ एक पत्थर फेंकने की दूरी पर है, जो 2014 में 372 करोड़ रुपए में बेचा गया था।
राधाकिशन दमानी ने खरीदा था सबसे महंगा घर
हाल ही में 2021 के दौरान मुंबई में सबसे बड़ी डील हुई थी। राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) ओर उनके भाई गोपीकिशन दमानी ने मुंबई के मालाबार पॉश एरिया में इस हाउस को खरीदा था। इस घर की कीमत 1,001 करोड़ रुपए है। इस घर के लिए रजिस्ट्रेशन 31 मार्च 2021 को कराया गया था। हालांकि अंतिम दिन इसके स्टांप ड्यूटी में तीन फीसदी की कटौती की गई थी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Apr 23 , 2023, 09:18 AM