ठाणे शहर की यातायात समस्या तत्काल दूर किया जाए -मुख्यमंत्री
मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने ठाणे शहर की बढ़ती यातायात की समस्या को दूर करने और उसके लिए उपाययोजना बनाने को लेकर पुलिस, परिवहन (transportation) और सार्वजनिक निर्माणकार्य विभाग (public works department) के अधिकारियों के साथ बैठक की. सीएम ने शहर में जारी विकासकामों को आने वाले 1 जून के पहले पूरा करने का निर्देश दिया।साथ ही यातायात की बढ़ती समस्या को देखते हुए शहर में सड़क के गड्डे को तत्काल भरने का निर्देश दिया। बैठक में बारिश शुरू होने से पहले शहर के सभी रास्तों पर गड्ढ़ों की मरम्मत करने की सूचना मुख्यमंत्री ने संबंधित यंत्रणा को दी. उन्होंने कहा कि यह रास्ता किस नगरसेवक अथवा किस विधानसभा में आता है.इस बात का विचार न करते हुए उस रास्ते पर पड़े गड्ढों की तुरंत मरम्मत की जाए. मुंबई महानगर प्रदेश क्षेत्र में अभी कई जगहों पर विकासकामों को किया जा रहा है और ठाणे शहर अछूता नहीं है.सड़क पर गड्डे होने के कारण जगह-जगह पर यातायात की समस्या निर्माण हो रही है, इसलिए अधिकतर काम 1 जून के पहले ही पूरा हो जानी चाहिए मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को ऐसा निर्देश दिया। साथ ही बारिश में नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए की उपाय योजनाओं पर भी अभी से ही काम शुरू हो जानी चाहिए। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ठाणे स्थित निवासस्थान पर आयोजित इस बैठक में ठाणे के जिलाधिकारी अशोक शिनगारे, पुलिस आयुक्त जयजीत सिंह, महानगरपालिका के आयुक्त अभिजीत बांगर, रस्ते विकास महामंडल के सहव्यवस्थापकीय संचालक अनिल कुमार गायकवाड, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रय काळे, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ. पंजाबराव उगले, परिवहन विभाग के उपायुक्त विनय राठोड आदि वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Apr 23 , 2023, 08:06 AM