पंजाब किंग्स ने मुंबई पुलिस को टैग कर किया था ट्वीट
मुंबई :मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) पर हुए मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच मैच के बाद स्टंप टूटने पर पंजाब किंग्स द्वारा मुंबई पुलिस (mumbai police) को टैग कर किये गए ट्वीट्र के जवाब पर जबरजस्त ट्रोल हो रहा है पंजाब। आईपीएल 2023 (IPL 2023) इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने अंत में 13 रन से जीत हासिल की। वानखेड़े स्टेडियम में दो टीमों के बीच एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। लेकिन पंजाब की इस जीत की चर्चा से ज्यादा अर्शदीप सिंह के आखिरी ओवर की चर्चा हो रही है। जिसके बाद पंजाब किंग्स ने मुंबई पुलिस को टैग कर एक मजाकिया ट्वीट किया है। इसका जवाब भी मजाकिया स्टाइल में मुंबई पुलिस ने दिया है।
दरअसल अर्शदीप सिंह ने अपने आखिरी ओवर में यॉर्कर गेंद फेंकी जिसके बाद लगातार दो बॉल पर तिलक वर्मा और नेहल वढेरा को आउट किया। लेकिन बॉल जब स्टंप पर लगी तब स्टंप के दो टुकड़े हो गए। जिसके बाद पंजाब किंग्स के औपचारिक ट्विटर हैंडल से मुंबई पुलिस को टैग कर एक ट्वीट (Tweet) किया गया। जिसका उत्तर मुंबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दिया गया। जो मुंबई इंडियंस के समर्थकों को प्रभावित भी कर सकता है।
जानकारी के मुताबिक पंजाब किंग्स के सोशल मीडिया हैंडल से अपनी जीत के बाद जो टूटे हुए स्टंप की तस्वीर के साथ ट्वीट किया कि “हे मुंबई पुलिस, हम एक अपराध की रिपोर्ट करना चाहते हैं” इसिपर मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल से शानदार उत्तर दिया गया। जिसमें लिखा गया कि“जिस तरह भारतीय नागरिकों के लिए आधार अनिवार्य है, उसी तरह आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए ट्रॉफी अनिवार्य है।” यह पंजाम को एक ट्रोल करने वाला जवाब था। इसके बाद मुंबई इंडियंस के फैंस ने इस ट्वीट को भारी मात्रा में लाइक और रीट्वीट भी किया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Apr 23 , 2023, 07:49 AM