COVID-19 : महाराष्ट्र में 850 नए मामले और चार और मौतें दर्ज

Sun, Apr 23 , 2023, 10:49 AM

Source : Uni India

मुंबई, 23 अप्रैल (वार्ता)। महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 (COVID-19) के 850 नये मामले सामने आये हैं और चार और लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नए मामलों को जोड़ने के साथ ही कोविड पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 81,61,349 हो गई और मरने वालों की संख्या 1,48,503 हो गई। मृत्यु दर 1.81 प्रतिशत है। इस बीच शनिवार को 648 मरीज कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए और राज्य में ठीक होने वालों की संख्या 80,06,680 तक पहुंच गई। इसके साथ रिकवरी रेट 98.10 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में 5,970 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups