Maharashtra: ट्रक और बस की जोरदार भिड़ंत, चार लोगों की मौत; 22 घायल

Sun, Apr 23 , 2023, 09:57 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) में एक ट्रक और निजी बस की जोरदार भिड़ंत हुई है। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसमें चार लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा इस हादसे में 22 लोग घायल भी हुए हैं। बस से टक्कर के बाद ट्रक पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रक और बस की टक्कर के बाद लोगों की चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी फौरन पुलिस (Police) को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को वाहन से बाहर निकाला। वही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि ये हादसा पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर तड़के तीन बजे हुआ है। हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
सांसद सुप्रिया सुले दुर्घटनास्थल पहुंचीं
एनसीपी नेता और सांसद सुप्रिया सुले दुर्घटनास्थल पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने हादसे का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें हादसे की जानकारी भी दी।

 

घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। यहां आने के बाद पुलिस ने मुझे जानकारी दी है कि ब्रेक फेल होने के चलते ये घटना घटी है। हम जांच का इंतजार करेंगे। पुलिस और प्रशासन ने अच्छा काम किया और लोगों को अस्पताल पहुंचाया: NCP नेता और सांसद सुप्रिया सुले https://t.co/6cMEIm5yu1 pic.twitter.com/QvfgDc82A7

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2023

 

 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups