मनाली चरस के साथ छात्र गिरफ्तार

Sat, Apr 22 , 2023, 09:20 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई : मुंबई पुलिस ने एक छात्र को ड्रग्स (Drugs) सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी छात्र ट्रैकिंग के लिए मनाली जाता था और वहां से ड्रग्स मुंबई लेकर आता था। आने के बाद यहां अपने कॉलेज के दोस्तों में ड्रग्स बेचता था। आरोपी को बोरीवली पुलिस ने ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार (Arrested) किए गए आरोपी का नाम अक्षय रविंद्र राजगुरु (Akshay Ravindra Rajguru) उर्फ अक्की (24) है।
बोरीवली पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस की गस्त चल रही थी। इसी दौरान आरोपी अपने कुछ दोस्तों के साथ खड़ा था। लेकिन पुलिस को देखते ही वह डर से गया। इससे पुलिस को उसपर शक हुआ और फिर उसे पकड़कर उसकी तलाश तो उसके पास से चरस बरामद हुआ। बरामद किया गया चरस हशीश के रूप में जाना जाता है। 

ट्रैकिंग के लिए जाता था मनाली
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी अपने दोस्तों के साथ मनाली में ट्रैकिंग के लिए जाता था। जिसमें कई सारे लोग शामिल होते थे। लेकिन ट्रैकिंग के नाम पर वह मनाली से चरस ले आता था। जिसे वह मुंबई में अपने दोस्तों के बीच बेचता था। मनालीइन यह सस्ते में मिल जाती थी।

कॉलेज से ड्राप आउट
आरोपी कॉलेज में पढ़ाई करता था लेकिन केटी लगने के बाद उसने कॉलेज छोड़ दिया और ट्रैकिंग करने लगा। कॉलेज के दौरान उसने नशा करनेवाले के दोस्तबनाये। इसके बाद एक एक कार वह दोस्तों को ड्रग्स बेचने लगा। जिसे मनाली चरस के नाम से जाना जाता है।

क्या है मनाली चरस
मनाली चरस (Manali Charas) एक ऐसा ड्रग्स है जिसमें शुद्धता की मात्रा अधिक होती है। इसे हेशीष भी कहा जाता है। चुकी यह शुद्ध होता है इसलिए इसकी कीमत भी अधिक होती है इसकी जानकारी आरोपी को थी इसलिए उस ड्रग्स को यह वहां से लाकर आता था और यहां लेकर बेचता था। अदालत में पेशी के बाद उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups