सड़क कामो की शुरुआत न करने वाले ठेकेदारों पर मनपा ने कसा शिकंजा

Sat, Apr 22 , 2023, 08:59 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पांच में से तीन ठेकेदारों पर  लगाया 16 करोड़ का जुर्माना
मुंबई।
मनपा प्रशासन ने सीमेंट कंक्रीट (cement concrete) करने का ठेका लेने के बावजूद समय पर काम नहीं शुरू करने पर मनपा ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मनपा ने पांच ठेकेदारों में से तीन ठेकेदार पर 16 करोड़ जुर्माना ठोका है। बता दे कि पिछले साल राज्य में सत्ता परिवर्तन होने के बाद मानसून के समय सड़को की हालत खस्ता होने पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने सड़क को सीमेंट कंक्रीट करने की प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश दिया था।  मनपा आयुक्त इक़बाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) 397 किमी सड़क को सीमेंट कंक्रीट करने का 6080 करोड़ का ठेका दिया। जिसमे मुंबई के शहरी इलाका में 212 सड़के है जबकि पूर्व उपनगर में 182 सड़के ली गई वही पश्चिम उपनगर की 516 सड़को को शामिल किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के हाथो जनवरी महीने में सड़को के सीमेंट कंक्रीट करने का भूमिपूजन किया गया।  शहर में सड़क का काम अभी तक शुरू नहीं होने के कारण ठेकेदार पर मनपा ने  10 करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका है। भाजपा पूर्व नगरसेवक मकरंद नार्वेकर ने भी शिकायत की थी की शहर में किसी सड़क का काम नहीं शुरू हुआ है। जबकि शिवसेना उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के नेता आदित्य ठाकरे ने भी सीमेंट कंक्रीट कामो को शुरू नहीं होने का आरोप लगाया था। इसी तरह पश्चिम उपनगर के कामो का ठेका लेने वाले ठेकेदार द्वारा भी काम नहीं शुरू करने पर 6 करोड़ का दंड लगाया है। मनपा  प्रशासन ने तीनों ठेकेदारों पर 16 करोड़ का जुर्माना लगाया है।  इस बीच  मनपा अतिरिक्त आयुक्त  पी वेलरासू ने बताया कि अभी तक  मुंबई भर में दिए गए ठेकों  में 45 सड़कों का काम शुरू किया जा चुका है. काम में देरी करने पर  ठेकेदारों पर 16 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों पर दंड लगने के बाद काम में गति आई है।  उल्लेखनीय है की मुंबई में सड़क को सीमेंट कंक्रीट करने को लेकर बड़ी प्रक्रिया शुरू की है। मुंबई की कुल 2050 किमी सड़को में 990 किमी सड़क को पहले ही सीमेंट कंक्रीट किया जा चुका है जबकि पिछले साल के बजट में 265 किमी सड़क को सीमेंट कंक्रीट किया जा रहा था।  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश पर 397 किमी की सड़क को और सीमेंट कंक्रीट करने का ठेका इस साल जनवरी में दिया गया। विपक्ष इसी को लेकर सवाल पर सवाल खड़ा लार रहा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups