नौकरानी ने की सीनियर सिटीजन की हत्या

Sat, Apr 22 , 2023, 08:43 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

समान चुराकर भाग निकली नौकरानी
मुंबई :
मलाड में हुई सीनियर सिटीजन के हत्या (murder of senior citizen) के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला अपने पति और पहले पति के बेटे के साथ मिलकर सीनियर सिटीजन महिला की हत्या कर दी थी। पुलिस ने जांच शुरू की तब प्राथमिक जानकारी मिली थी कि महिला बाथरूम में गिरने से मौत हो गई। लेकिन जांच में जो जानकारी सामने आई वह वाकई चौका देनेवाली थी। हालांकि पोस्टमार्टम में सांस फूलने से मृत्यु होने की जानकारी सामने आयी। पुलिस ने जांच किया और तीन आरोपियों को कर लिया गिरफ़्तार है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम शबनम परवीन शेख(Shabnam Parveen Shaikh), शहजाद शेख और मो उमर शेख है।
पुलिस ने जब जांच शुरू की तब घर में काम करने वाली महिला को पूछताछ के लिए बुलाया। जिसमें महिला ने बताया कि जब वह घर से निकल रही थी, तभी एक सीनियर सिटीजन मुंह पर मास्क लगाकर घर में गया था। पुलिस ने यही सीसीटीवी निकाला और उसकी जांच करनी शुरू कर दी। सीनियर सिटीजन कौन है और कहां से आया था, इसकी जानकारी प्राप्त की। जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी नौकरानी का पति ही है, जो मास्क लगाकर घर में गया था।

बीस साल से कर रही थी काम
प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी महिला ने दूसरी शादी की है। जिसका नाम मोहम्मद उमर शेख है। इसके अलावा उसके पहले पति का लड़का शहजाद शेख भी साथ में ही रहता था। महिला लगभग 20 साल से इनके यहां काम कर रही थी। उसे लगा था कि इनके पास तिजोरी में काफी पैसे हैं, जिसे लेकर वह खुश हो जाएगी। लेकिन तिजोरी में महज कुछ ही सामान मिले।

तकिया से मुंह दबाकर हत्या
जांच में यह भी पता चला है कि इस पूरी साजिश में तीनों आरोपियों का समावेश है। जिस तरीके से महिला का शव बाथरूम में मिला था, इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि सीनियर सिटीजन महिला की हत्या कर उसे बाथरूम में लाकर रखा गया था। ताकि पुलिस को पता न चल सके कि उसकी हत्या की गई है। मामले की अधिक जांच मालाड पुलिस कर रही है। सीनियर स्पेक्टर रविंद्र अदानी ने बताया कि आरोपी महिला पीड़ित परिवार की विश्वासपात्र नौकरानी थी

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups