मीरा -भायंदर में विभिन्न परियोजनाओं का हुआ  भूमिपूजन और लोकार्पण 

Sat, Apr 22 , 2023, 08:29 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मीरा -भायंदर में शुरू विकास कार्य को बढ़ावा देने के लिए सरकार करेगी हर संभव मदद 
भूमिपूजन और लोकार्पण पर बोले उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
मुंबई।
शनिवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने मीरा -भायंदर (Mira - Bhayandar) में विभिन्न परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण (Bhumi Pujan and Inauguration) किया। उद्द्घाटन को लेकर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फडणवीस ने मीरा -भायंदर वासियों से कहा की मुंबई से सटे मीरा -भायंदर शहर की स्थिति मुंबई से अलग है. इस शहर के विकास, प्रगति परियोजना को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। राज्य सरकार मीरा भायंदर शहर के साथ मजबूती से खड़ी है. इस शहर में शुरू परियोजनाओं  तेजी से पूरा किया जाएगा। स्थानीय विधायक गीता जैन के प्रयास से योजना की धनराशि से भायंदर पश्चिम में नागरिक सुविधा क्षेत्र के भूखंड पर मूलभूत सुविधाओं का विकास एवं विकास अधिकार प्रमाण पत्र से महावीर भवन भवन का शिलान्यास, अस्पताल सहित  कई परियोजनाओं का भूमिपूजन और उद्घाटन किया। फडणवीस ने आगे कहा कि मुंबई का जैसे -जैसे विस्तार हुआ वैसे -वैसे ठाणे बाद में नवीमुंबई उसके बाद मीरा -भायंदर शहर बना इन नए शहरों में आबादी का दबाव बढ़ा।  मुंबई के नागरिक अपने बेहतर आवास के लिए  मीरा भायंदर, वसई विरार में आने लगे लेकिन ,  तेजी से बढ़ते शहर में आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का निर्माण नहीं किया गया था। लेकिन 2014 के बाद हमने इस शहर पर ध्यान देना शुरू किया। पिछले कुछ सालों में शहर तेजी से बदल रहा है। इस शहर को आधुनिक रूप देने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधि जुटे हुए हैं। आज इस शहर में कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। मीरा भायंदर शहर में बनने वाले कैंसर अस्पताल में कीमोथेरेपी, रेडिएशन जैसे इलाज होने चाहिए। राज्य सरकार एक बहुत ही संपूर्ण अस्पताल स्थापित करने के लिए आवश्यक धनराशि प्रदान करेगी। शहर में सीसीटीवी और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना के लिए भी फंड दिया जाएगा। निगरानी केंद्र सड़क अपराधों को कम करने में मदद करेगा। इससे ट्रैफिक की समस्या को भी दूर करने में मदद मिलती है। यातायात के लिए अनुशासन की आवश्यकता होती है.इस अवसर पर कार्यक्रम में  पूर्व सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे, विधायक गीता जैन,  भाजपा विधायक राजहंस सिंह,पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता, राजन सिंह, पूर्व मेयर डिंपल मेहता, जोत्सना हंसनाले, हसमुख गहलोत, रवि व्यास, राजू भोईर, नगर आयुक्त दिलीप ढोले, अपर आयुक्त डॉ. संभाजी पानीपटे, अनिकेत मनोरकर, उपायुक्त मारुति गायकवाड सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups