ओलंपियाड राष्ट्रीय परीक्षा में  मनपा  स्कूल के छात्रों ने जीते 54 पदक

Sat, Apr 22 , 2023, 06:59 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

*गणित, अंग्रेजी और विज्ञान में गोल्ड मेडल के साथ स्कॉलरशिप की हासिल
मुंबई। 
मनपा स्कूल के छात्रों ने प्राथमिक ओलंपियाड परीक्षा (Olympiad National Examination) में शानदार सफलता हासिल कर 54 पदकों के साथ अपना नाम रोशन किया है। बच्चो द्वारा हासिल किए गए 54 पदको में  15 गोल्ड मेडल शामिल हैं। तीन छात्रों को गोल्ड मेडल (gold medal) और स्कॉलरशिप (scholarship) भी मिली है। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) ने बच्चो की सफलता हर्ष जताते हुए बच्चो को बधाई दी।
शैक्षणिक वर्ष 2021-22 में प्राइमरी ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में मनपा स्कूलों के सभी बच्चो ने  हिस्सा लिया था। अंग्रेजी  परीक्षा के लिए राज्य स्तरीय परीक्षा में 757 विद्यार्थियों का चयन किया गया। जिसमे से ही 105 छात्रों का चयन राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए किया गया। राष्ट्रीय परीक्षा में 5 छात्रों ने स्वर्ण, 7 छात्रों ने रजत और 5 छात्रों ने कांस्य पदक  इस तरह कुल 17 पदक जीते। गणित प्राथमिक ओलंपियाड परीक्षा के लिए 1 हजार 70  बच्चो का चयन  राज्य स्तरीय परीक्षा के लिए  किया गया। जिसमे से 143 छात्रों का चयन राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए हुआ । राष्ट्रीय स्तर पर हुई परीक्षा ने  8 छात्रों ने स्वर्ण, 7 छात्रों ने रजत और 4 छात्रों ने कांस्य सहित  कुल 19 पदक जीते।
विज्ञान प्राथमिक ओलंपियाड परीक्षा के लिए  720 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय परीक्षा के लिए हुआ था। जिनमे  102 छात्रों का चयन राष्ट्रीय परीक्षा के लिए किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर कुल 18 पदकों में
2 छात्रों  ने  स्वर्ण, 4 छात्रों ने  रजत और 12 छात्रों को कांस्य पदक जीता। मनपा शिक्षणाधिकारी राजेश कनकल और उप शिक्षा अधिकारी श्रीमती मालती तोंपे ने बच्चो को  स्वर्ण पदक  प्रमाण पत्र  और 2500 रुपये का चेक देकर उनका सम्मान किया। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups