मच्छर उत्पत्ति को रोकने के लिए विभिन्न प्राधिकरणों की बुलाई बैठक
जगह जगह गप्पी मच्छली डालकर मच्छर को खत्म करना
मुंबई। मनपा का कीटनाशक विभाग ने मानसून के दौरान फैलानी वाली मानसूनी बीमारियों (monsoon sickness) पर लगाम लगाने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। मनपा अतिरिक्त आयुक्त संजीव कुमार की अध्यक्षता में मानसूनी बीमारियो से निपटने के लिए सरकारी ,अर्ध सरकारी , और अन्य संस्थाओं की बैठक बुलाने का निर्णय लिया है।इस बैठक में बीमारी के फैलने पर अंकुश लगाने के लिए किस तरह का कदम उठाया जाए इसको लेकर दिशा निर्देश तय किए जायेंगे। विभिन्न संस्थाओं को निर्देश दिया जाएगा कि किस तरह मच्छर की पैदावार पर अंकुश लगाया जा सके और महामरी को फैलने से रोका जा सके।
उल्लेखनीय है कोरोना महामारी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।पिछले एक महीने से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने पर पहले ही परेशानी खड़ी हो गई है।अब मानसून की भी एक महीने बाद दस्तक होने वाली है। मानसूनी बीमारी पर अंकुश लगाने के लिए मनपा ने अभी से कमर कसना शुरू कर दिया है। मनपा प्रशासन ने मुंबई में विभिन्न संस्थाओं जिसमे केंद्रीय लोक निर्माण विभाग, राज्य लोक निर्माण विभाग, मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे, म्हाडा , मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण, एअर पोर्ट , मुंबई पोर्ट ट्रस्ट, सेना, नौसेना, वायु सेना, सेना इंजीनियरिंग सेवा, बेस्ट, डाक विभाग, एमटीएनएल, बीएसएनएल, मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, महावितरण, डेयरी विभाग जैसे सरकारी और अर्ध-सरकारी संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधि को बैठक में बुलाया गया ।मनपा अधिकारी इन संस्थानों के अधिकारियों को मानसूनी बीमारियों से किस तरह निपटा जाये और मच्छर की पैदावार न हो सके इसको लेकर उन्हें दिशा निर्देश दिया जाएगा।
क्या होगा करना
सरकारी और अर्ध सरकारी संस्था को अपने विभागीय कार्यालय सहित रहिवासी इमारतों को मच्छरों की रोकथाम को लेकर मानसून पूर्व कार्रवाई करने का निर्देश दिया जाएगा ।मच्छर की पैदावार रोकने के लिए पानी की टंकियों को मच्छर रहित स्थिति में बनाया जाना , जिन वस्तुओं में पानी जमा हो सके उन्हें हटाना। मच्छरों के पनपने वाले स्थानों जैसे पानी की टंकियों, टायरों, अन्य वस्तुओं, पेट्री प्लेट, फेंग शुई के पेड़, मनी प्लांट आदि में पानी न जमा हो सके इसका ध्यान देना।
निजी सोसायटियों में कीटनाशक विभाग द्वारा निरीक्षण कर मच्छर की पैदावार वाले स्थानों को नष्ट करने की जानकारी देना।
निर्माण कार्य स्थल पर एनजीओ और स्वयंसेवकों द्वारा कीटनाशक का छिड़काव कराना और उसकी समय समय पर निगरानी रखना।
झुग्गी-झोंपड़ी वाले क्षेत्रों में पानी की टंकियों को साफ़ रखना साथ ही डेंगू व चिकनगुनिया की उतपत्ति (एडीज) मच्छरों के लिए सर्वे अभियान चलाया जाना और उनका खात्मा करना। जिन जगहों पर ज्यादा संख्या में मच्छर पाए जाते हैं उन जगहों पर फ्यूमीगेशन किया जाना।
लेप्टोस्पायरोसिस नियंत्रण के लिए विशेष अभियान
मार्च 2023 से लेप्टोस्पायरोसिस नियंत्रण के अनुरूप विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जहां लेप्टो के मामले ज्यादा हैं, वहां चूहों का खात्मा करना ,जिसके लिए गोलियों का बिलो के पास रखना। इसके अलावा रात के समय चूहों को मारने की कार्रवाई करना।
कीटनाशक विभाग द्वारा यह उपाय योजना किया जाना
1) सभी 227 वार्डों में 227 धुआँ मरने की मशीन का उपयोग करना।
2) धुँआ मरने के लिए उपलब्ध कीटनाशकों का पर्याप्त स्टॉक।
3) 107 मोटर वाहन द्वारा धुँआ मारना
4) कीटनाशक छिड़काव के लिए 1 हजार 245 स्टीरप पंप उपलब्ध
5) 66 हजार 959 स्थानों पर गप्पी मछली को छोड़कर मच्छरों के लार्वा का खात्मा करना
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Apr 22 , 2023, 05:23 AM