छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (Chhatrapati Sambhajinagar) में ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr) के अवसर पर शनिवार को पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
शहर के विभिन्न चौराहों पर दिनभर पुलिस की तैनाती रहेगी, जिसमें एसआरपी और रैपिड एक्शन फोर्स (Rapid Action Force) की टीमें भी शामिल हैं।उन्होंने बताया कि पूरे शहर में छह चेक पोस्ट बनाए जाएंगे। प्रत्येक ईदगाह और मस्जिद के बाहर भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। गौरतलब है कि रामनवमी की पूर्व संध्या पर दो समूहों के बीच झड़प होने के बाद से पुलिस प्रशासन किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्क हो गयी है।
पांच सहायक पुलिस आयुक्तों की देखरेख में 34 पुलिस निरीक्षक, 121 सहायक पुलिस निरीक्षक, 1,590 पुलिस कांस्टेबल और 80 महिला कांस्टेबल को तैनात किया गया है। इसके अलावा सादी वर्दी (civil dress) में विशेष शाखा और अपराध शाखा के लोग शहर के सभी ईदगाह मैदानों और उनसे आने-जाने वाली सड़कों की निगरानी करेंगे।
शहर में निर्धारित 68 संवेदनशील स्थानों पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तीन विशेष टीमों के साथ-साथ सीमा पर छह स्थानों पर चेक पोस्ट अधिकारी और प्रवर्तनकों की तैनाती की गयी है। शहर में आने-जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जाएगी। रैपिड एक्शन फोर्स की एक कंपनी के साथ-साथ 12 स्थानों पर एसआरपीएफ को विशेष रूप से लगाया गया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Apr 22 , 2023, 11:17 AM