फूड ट्रक पॉलिसी बनी गाड़ियां खड़ी करने की नहीं मिल रही जगह

Fri, Apr 21 , 2023, 08:59 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

 

मुंबई। मनपा प्रशासन ने हाल ही में बंद फूड  ट्रक पॉलिसी (Food Truck Policy) तैयार की जिसके तहत नौकरी और व्यवसाय करने वाले लोगो को ताजा और स्वादिष्ट खाना उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया था।  मनपा प्रशासन ने दो साल से ठप्प पड़ी पॉलिसी को अब जमीन पर उतारा जिससे यह माना जाने लगा था कि इसके द्वारा लोगो को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।  मनपा (BMC) के सामने अब यह परेशानी खड़ी हो गई है कि फ़ूड ट्रक को खड़ा करने की अनुमति कहा पर दी जाए।
लेकर आया है, जो कम से कम दो साल से ठप पड़ा है, लेकिन अब इन ठेलों को खड़ा करने के लिए जगह ढूंढनी होगी. नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि वाहन पार्क करने के लिए खाली जगह नहीं है। साथ ही, इन कारों में किस तरह का खाना होना चाहिए, खाने को गर्म करने के लिए किस तरह का सिस्टम होना चाहिए जैसे कई सवाल अभी भी अनुत्तरित हैं। इसलिए इस नीति के क्रियान्वयन में समय लगेगा। बता दे कि मनपा प्रशासन ने 2020 में  नाइट लाइफ यानी रात की मुंबई  के रूप में लोगो को खानपान  की सुविधा देने का निर्णय लिया गया था। मुंबई की एक कहावत है जो की सच भी है की मुंबई सोती नहीं है।  मनपा ने इसी के तहत लोगो को   खाने पीने की सुविधा मुहैया कराने के ध्यान में रखते हुए और व्यवसायिक स्थलों पर नौकरी  पेसा वाले लोगो को सस्ते दर में खान की सुविधा देने के लिए फ़ूड ट्रक पॉलिसी लेकर आई थी।  उसमे यह भी था कि फ़ूड ट्रकों को पर्यटन स्थलों पर  भी खड़े होने की अनुमति दी जाए। उसके लिए नई  नीति भी तय की गई थी। हालांकि होटल संचालक संघ ने इस नीति का विरोध भी किया था । कई खामियों के कारण फ़ूड ट्रक पॉलिसी को रद्द कर दिया गया था। मनपा आयुक्त  इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) ने नई नीति बनाने का निर्देश दिया था। करीब डेढ़ साल के इंतजार के बाद मनपा नई नीति  तैयार करने में सफल हुई। अब जबकि ऐसा लग रहा था कि यह नीति जल्द ही लागू हो जाएगी,  लेकिन अब इस नई पॉलिसी को लागू करने में  कई कठिनाइयाँ सामने आई  हैं। फूड ट्रक को खड़ा कहा किया जाए इसको लेकर बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।  नई नीति के मुताबिक मुंबई में 50 जगहों पर ये  फ़ूड ट्रक लगाए जाने वाले हैं.  फ़ूड ट्रक खड़े होने के 200 मीटर क्षेत्र में कहीं भी भोजनालय नहीं होना चाहिए ऐसे स्थानों का चयन किया जाना है ।मनपा के सामने अब अजघ ढूढ़ना बड़ी समस्या हो गई है।  वाहनों को पार्क करने के लिए जगह नहीं फिर फ़ूड ट्रक को कहा खड़ा किया जाए यह सवाल खड़ा हो गया है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups