शहर को स्वच्छ बनाने के लिए  डब्बो का उपयोग

Fri, Apr 21 , 2023, 08:30 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। कचरा मुंबई की बड़ी समस्या बनती जा रही है। कचरो को रखने के लिए डंपिंग ग्राउंड (dumping ground) भी फुल होते जा रहे है। मुंबई में जगह जगह कचरों का ढेर बना रहता है। मनपा ने इस समस्या से निपटने के लिए  240 लीटर के 12000 कचरा डिब्बा खरीदने का निर्णय लिया है।  कचरे के डिब्बे  झोपड़पट्टियों, मार्केट, स्कूल परिसर, अस्पतालों के आसपास और विभिन्न प्रतिष्ठानों के पास लगाए जाएंगे। मनपा डिब्बों की खरीदी पर लगभग 3 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।
मनपा  उपायुक्त चंदा जाधव ने बताया कि 240 लीटर के कचरे के डिब्बे (garbage cans) जिसमे कचरा भरा होने पर कॉम्पैक्टर के द्वारा आसानी से उठाया जा सकेगा। बारिश के दिनों में साफ- सफाई की दृष्टि से यह कचरे के डिब्बे काफी अहम होंगे। कचरे के डिब्बे सभी 24 वार्डों में आवश्यकता के अनुसार वितरित किए जाएंगे। प्रतिदिन जमा होने वाले कचरे को एकत्रित करने के लिए डिब्बे मांगे गए थे। काफी विचार-विमर्श के बाद तय हुआ कि 240 लीटर क्षमता के कूड़ेदान को दो वर्ष के लिए आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराए जाएं। मुंबई में अभी 5500 से 6000 मीट्रिक टन कचरा प्रतिदिन उत्पन्न  होता है।  मनपा जमा हुए कचरे को डंपिंग  ग्राउंड में रखती  है। मुंबई में 2 अक्टूबर 2017 से सोसायटियों में कचरा व्यवस्थापन करना अनिवार्य किया गया है। जिसके अनुसार सभी नागरिकों को उनके स्तर पर गीला, सूखा व खतरनाक कचरे को अलग- अलग कर उसे कचरा उठाने वालों को सौंपना आवश्यक है। इकचरे को अलग कर उसका प्रोसेस करने पर लोगों को 10 प्रतिशत तक प्रॉपर्टी टैक्स में छूट की भी व्यवस्था है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups