मुंबई। आग की बढ़ती घटनाओ को देखते मनपा प्रशासन अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर चौकन्नी हो गई है। मनपा प्रशासन ने शुरुआत में मनपा के प्रमुख अस्पतालों सहित उपनगरीय अस्पतालों में आग प्रतिबन्धक उपाय (fire prevention measures) की जाँच करने का निर्णय लिया है।
मनपा अतिरिक्त आयुक्त संजीव कुमार ने कहा की पिछले दिनों कई जगहों पर अस्पतालों में हुई आग की दुर्घटना के बाद मनपा प्रशासन ने अपने अस्पतालों के आग प्रतिबंधक उपाय चक चौबंद करने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा कि अस्पतालों ने आदेशों का अनुपालन किया है कि नहीं इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि आग प्रतिबंधक उपाय नहीं होने कि त्रुटियों को सुधारा गया है या नहीं यह देखा जाएगा। उल्लेखनीय है कि निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में यह देखने को अक्सर मिलता है कि उनके यहां अग्नि सुरक्षा हवा में है। मनपा प्रशासन इन अस्पतालों पर कार्रवाई करती है। कोई उंगली न उठाए इसके लिए अपने अस्पतालों की भी जाँच की जाएगी जिसके लिए फायर ब्रिगेड से सहयोग लिया जाएगा।
जनवरी 2021 में भंडारा जिले में बच्चों के अस्पताल (hospital) में आग लगने की घटना में दस बच्चों की जान चली गई थी. उस हादसे के बाद फायर ब्रिगेड ने मुंबई के निजी नर्सिंग होम और अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा की समीक्षा की थी। इसी बीच मार्च 2021 में भांडुप के ड्रीम्स मॉल में आग लग गई और मॉल में बना अस्पताल भी जलाकर खाक हो गया. जिसमे भी 10 मरीजों की मौत हुई। इसके बाद निजी अस्पतालों में फायर सेफ्टी का मामला गंभीर हो गया था। मामला यहां भी नहीं रुका परेल स्थित वाडिया चिल्ड्रन अस्पताल में भी पिछले साल आग लग गई थी। सदैव से इस आग की घटना में कोई अप्रिय घटना घटी। लेकिन इसके बाद भी निजी अस्पताल की फायर सेफ्टी का मामला खूब उठा। मनपा अस्पताल के भी अग्नि सुरक्षा को लेकर सवाल उठे ।मनपा प्रशासन ने इसी के चलते मनपा के मुख्य अस्पतालों और उपनगरीय अस्पतालों में भी आग प्रतिबंधक उपाय की जांच करने का निणर्य लिया। मनपा प्रशासन ने इसके पहले भी अपने अस्पतालों की आग प्रतिबंधक उपाय का निरीक्षण किया था। इसमें पाई गई गड़बड़ी की सूची प्रशासन को सौंपी गई थी। फायर ब्रिगेड (fire brigade) के अधिकारियों ने बताया कि ये सभी त्रुटियां पूरी हुई हैं या नहीं इसकी अब जांच की जाएगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Apr 21 , 2023, 08:03 AM