रमजान और बासी ईद के लिए बेस्ट की अतिरिक्त बस

Fri, Apr 21 , 2023, 07:58 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। रमजान ईद (ramadan eid) और बासी ईद के मौके पर शनिवार और रविवार को बेस्ट प्रशासन मस्लिम समाज के लोगो को सुविधा देने के लिए  165 अतिरिक्त बस (165 spare bus) चलाई जाएगी। बेस्ट प्रशासन ने कहा कि मोहम्मद अली रोड, हाजी अली, शिवाजी नगर, अंधेरी, जुहू चौपाटी, मालवणी, जोगेश्वरी, माहिम, धारावी, एंटॉप हिल आदि भीड़भाड़ वाले इलाकों से यह अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
विभिन्न त्योहारों के अवसर पर बेस्ट अतिरिक्त बसे चलाकर सुविधा मुहैया कराती है।  बेस्ट इसी तर्ज पर अब रमजान के अवसर पर रमजान ईद और बासी ईद के अवसर पर अतिरिक्त बस चलाने का निर्णय लिया है।  ईद और बस्सी ईद के मौके पर बेस्ट द्वारा विभिन्न रूटों पर बसें चलाई जाएंगी। ये अतिरिक्त बसें 22 और 23 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से देर रात तक चाली जाएगी. अतरिक्त चलने वाली बस इस प्रकार है  बस क्रमांक 7  ए , 19, ए 21, 22 ली, ए 25, 25ली , 28, सी 33, 37, ए 45, ए 59, 51, सी 71, ए 77, 84 ली , सी 86, 88, 108, ए 124, ए 134, ए 135, 172, ए 172, 203, ए 203, 211, 224, 231, 241, ए 256, ए 269, 271, 272, ए 273, सी 302, 303, 317, 326, 332, 352, ए 357, ए 367, ए 376, ए 385, 396 ली , 411, 422, 496 ली, 501 ली, 507 ली, सी 521, 524 ली, 533 ली, 545 ली,C 700, 706 और C 718 को विभिन्न मार्गो पर चलाया जाएगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups