0 राज्य के सभी जिलों में पत्रकार परिषद
0 सरकार पर सच्चाई छुपाने का आरोप
मुंबई। नवी मुंबई के खारघर की घटना का सत्य जनता के सामने लाने के लिए कांग्रेस 24 अप्रैल को राज्य के सभी जिलों में प्रेस कांफ्रेंस करेगी। इस बात की जानकारी कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे (Atul Londhe) ने दी।
लोंढे ने कहा कि महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार वितरण समारोह (maharashtra bhushan award distribution ceremony) के दौरान सरकार ने 14 लोगों की बलि ले ली। सरकार आज भी इस मामले पर चुप है। खारघर की घटना की जांच के लिए सरकार ने राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति बनाई है, जो केवल भ्रमित करने की कोशिश है। हमारी मांग है कि इस मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए।
लोंढे ने कहा कि सरकार मौत का आंकड़ा 14 बता रही है, लेकिन इससे अधिक लोगों की मौत हुई है। सरकार मृतकों की वास्तविक संख्या को सामने नहीं आने दे रही है। शिंदे सरकार इस घटना का सच छिपा रही है। 500 से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है, लेकिन सरकार इस तथ्य को जनता के सामने नहीं आने दे रही है। हम सरकार को चुप नहीं बैठने देंगे। खारघर मामले में भाजपा नीत शिंदे सरकार को सच बताना होगा।
खारघर मामले में प्रदेश कांग्रेस की ओर से 24 अप्रैल को प्रदेश के सभी जिलों में प्रेस कांफ्रेंस की जाएगी। अहमदनगर में बालासाहेब थोरात, पुणे में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, नांदेड़ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, अमरावती में पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर, नागपुर में पूर्व मंत्री सुनील केदार, चंद्रपुर में पूर्व मंत्री विजय वडेट्टीवार, पूर्व मंत्री अमित देशमुख लातूर में, कोल्हापुर में विधान परिषद गुट के नेता सतेज पाटिल, सांगली में पूर्व मंत्री विश्वजीत कदम, कार्याध्यक्ष नसीम खान ठाणे में, कुणाल पाटिल धुले, प्रणीति शिंदे सोलापुर, बसवराज पाटिल धाराशिव, मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंधे सतारा जिले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके अलावा सभी जिलों में कांग्रेस नेता पत्रकार परिषद लेंगे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Apr 21 , 2023, 05:30 AM