मुंबई। महाराष्ट्र में बढ़ते तापमान (rising temperature in Maharashtra) के मद्देनजर राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (State Board of Secondary and Higher Secondary) के सभी स्कूलों में शुक्रवार से अवकाश घोषित कर दिया। इस संबंध में स्कूल शिक्षा एवं खेल विभाग (School Education and Sports Department) ने गुरुवार रात शासनादेश जारी किया। सरकार ने आदेश दिया गया है कि प्रदेश के अन्य बोर्डों के विद्यालय यदि निर्धारित समय पर चल रहे हैं या फिर ऐसे विद्यालय जहां महत्वपूर्ण शैक्षणिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं तो विद्यालय प्रशासन अपने स्तर पर अवकाश घोषित करने के संबंध में निर्णय ले सकते हैं।
इस बीच, अनियमित मौसम के कारण राज्य भर में झूलसने वाली गर्मी का अहसास किया जा रहा है, जिससे लोगों को दैनिक गतिविधियों में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और राज्य के अधिकांश स्थानों पर दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Apr 21 , 2023, 11:28 AM