मुंबई। आईएमडीबी (IMDb) ने वर्ष 2023 के पहले छह महीने में रिलीज होने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्मों (most awaited films) की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें शाहरुख खान की फिल्म जवान (Shah Rukh Khan's film Jawan) को पहली पोजिशन मिली है।
शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जवान आईएमडीबी की लिस्ट में पहली पोजिशन पर है। फिल्म जवान को एटली निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म 02 जून 2023 को रिलीज होगी। इस लिस्ट में दूसरी पोजिशन रणबीर कपूर (Ranbir Kapoo) की फिल्म एनिमल को मिली है। संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी।आदिपुरुष को इस लिस्ट में तीसरी रैंक मिली है। ओम राउत के निर्देशित इस फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान और कृति सैनन की अहम भूमिका है।यह फिल्म 16 जून 2023 को रिलीज होगी। आईएमडीबी की टॉप टेन की लिस्ट में गदर 2, छत्रपति, मैदान, योद्धा,रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, हनुमान और कस्टडी शामिल है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Apr 21 , 2023, 11:15 AM