महाराष्ट्र में विकास परियोजना में तेजी: शिंदे

Thu, Apr 20 , 2023, 07:41 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

० सीएम-डीसीएम की उपस्थिति में नगर विकास दिवस मना
० उल्लेखनीय कार्य करने वाली महापालिका सम्मानित
मुंबई।
एनसीपीए सभागृह में बुधवार को नगर विकास दिवस मनाया गया। समारोह में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde), उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस(Devendra Fadnavis), विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, मुंबई के पालक मंत्री दीपक केसरकर (Deepak Kesarkar) आदि उपस्थित थे। इस दौरान उल्लेखनीय कार्य करने वाली महापालिकाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कहा कि पिछले कुछ महीनों में हमारी सरकार ने राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं को दी गई गति देते हुए राज्य के नागरिकों के लिए सुविधा जुटाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने स्थानीय निकाय संस्थाओं में नियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों से कहा कि वे रूचि लेकर काम करें और अपने काम की छाप जनता पर छोड़े।

स्वच्छता, सौंदर्यीकरण में नागपुर मनपा अव्वल  
उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बजट में महाराष्ट्र के लिए बड़ी राशि आवंटित की है। शहरों का विकास करते हुए रचनात्मकता और कार्यान्वयन का उचित समन्वय होना चाहिए। विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने के प्रयास किए जाएं।नगर सौन्दर्यीकरण एवं स्वच्छता प्रतियोगिता 2022 के तहत स्थानीय निकायों को छह अलग-अलग समूहों में विभाजित किया गया था। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए क्रमश: 15, 10 और 5 करोड़ रुपए के पुरस्कार दिए गए। नागपुर, ठाणे और पिंपरी चिंचवड महापालिका को ए और बी श्रेणी में क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार प्रदान किया गया। सी श्रेणी समूह में नवी मुंबई, कल्याण डोंबिवली और छत्रपति संभाजीनगर महापालिका को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार दिया गया। डी श्रेणी समूह में पनवेल को पहला, अमरावती को दूसरा और अहमदनगर महापालिका को तीसरा पुरस्कार दिया गया है। ए और बी श्रेणी के नगर परिषद समूहों में शिरपुर-वरवाडे नगर परिषद, उमरखेड नगर परिषद और हिंगोली नगर परिषद को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सी वर्ग में वेंगुर्ला नगरपरिषद व महाबलेश्वर नगर परिषद को पहला और दूसरा पुरस्कार तथा तीसरा पुरस्कार पवनी, सोनपेठ नगर परिषद को दिया गया। नगर पंचायत समूह में मौदा और देवरुख नगर पंचायत को पहला और दूसरा तथा देवला व बाभुलगांव को तीसरा पुरस्कार मिला।

नाशिक मनपा का काम उत्कृष्ट  
राज्य की सभी स्थानीय निकायों का प्रदर्शन और मूल्यांकन किया गया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले कुल 5 समूहों में प्रत्येक 3 स्थानीय निकायों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें ए, बी और सी समूह में नाशिक महानगरपालिका को पहला, ठाणे को दूसरा और पुणे महापालिका को तीसरा पुरस्कार दिया गया। डी वर्ग में पहला पुरस्कार इचलकरंजी महापालिका को, दूसरा मीरा-भायंदर मनपा और तीसरा पुरस्कार कोल्हापुर महापालिका को दिया गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups