मानसून पूर्व तैयारियों का मनपा अतिरिक्त आयुक्त ने लिया जायजा

Thu, Apr 20 , 2023, 07:06 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

समय पर काम पूरा करने का निर्देश
नाला सफाई 36 ,80 प्रतिशत काम पूरा होने का दावा 
मुंबई।
मानसून के दस्तक देने में अभी लगभग एक माह से भी अधिक का समय है। बावजूद इसके मनपा अतिरिक्त आयुक्त पी वेलारासू (P Velarasu) मानसून पूर्व चल रहे कामों का जायजा लिया। मनपा अतिरिक्त आयुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि मानसून पूर्व तैयारिया समय पर पूरा करे। इस बीच नालों की सफाई की जानकारी देते हुए कहा कि नालों की 37 प्रतिशत सफाई पूरी हो चुकी है। 1 जून के पहले नालों की सफाई पूरा हो जाने की जानकारी दी। 
मनपा अतिरिक्त पी वेलारासू पश्चिम उपनगर इलाको में सड़क, पुल और नालों की  चल रही के कामों का जायजा लिया। मनपा अतिरिक्त आयुक्त ने सड़क के कामों में गति लाने का निर्देश देते हुए कहा कि जिन जगहों पर सड़क और ड्रेन का काम चल रहा है वहा पर किसी प्रकार की दुर्घटना न हो इसके लिए बैरिकेटिंग करना जरूरी है। मनपा अतिरिक्त आयुक्त दहिसर नदी, राजेंद्र नगर पुल, सुमेर  नगर लिंक रोड पर राजेंद्र नगर नाला, आर दक्षिण वार्ड में लिंक रोड और एम जी रोड जंक्शन ,लाल जी पाड़ा, पोईसर नदी पुल,  पी उत्तर वार्ड में रामचंद्र नाला, पी दक्षिण वार्ड में राम मंदिर मार्ग पर वालभट  नदी, सहित के पश्चिम वार्ड में ओशिविरा नदी, लिंक रोड, मोगरा नाला, लल्लू भाई पार्क मार्ग,आदि इलाको का दौरा कर मनपा अतिरिक्त आयुक्त पी वेलारासू ने कहा कि मानसून पूर्व नालों की सफाई का काम पूरा करे।चल रहे विकास कार्य स्थलों पर लोगो को समस्या न झेलनी पड़े इसके लिए बैरिकेटिंग करने का निर्देश दिया।

नाला सफाई 36 , 80 प्रतिशत काम पूरा 
प्रशासन ने दावा किया कि मुंबई के  शहर, और पूर्वी एव  पश्चिमी उपनगरों, एक्सप्रेस वे (express way) और मीठी नदी (sweet river) सहित बड़े नालों से कीचड़  निकालने का काम प्रगतिपथ पर है सभी जगहों पर काम को समय पूरा करने का आव्हान है। मनपा अधियकारियो की नजर नाला सफाई से लेकर सड़क के कार्य एव पल की मरम्मत का चल रहे कामो का  जायजा लिया।मनपा ने दावा किया है कि नालो की सफाई 36.80 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। मुंबई शहर में 46.32 प्रतिशत, पूर्वी उपनगर में 56.49 प्रतिशत और पश्चिमी उपनगर में 44.61 प्रतिशत पूरा हो चुका है। मीठी नदी की सफाई  26.70 प्रतिशत, एक्सप्रेस वे के किनारे के नालों की  19.21 प्रतिशत और  छोटे नालों की 33.36 प्रतिशत  सफाई का कार्य पूरा हो चुका है. मनपा ने बताया की नालो से  3 लाख 54 हजार 304.58 मीट्रिक टन  कीचड़ निकाला जा चुका  है। मानसून पूर्व नालो की सफाई को लेकर दिया गया टार्गेट  31 मई तक पूरा  का निर्देश  वेलरासुने दिया।  

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups