विभिन्न पुलिस स्टेशनों में चोरी के 1466 मामले दर्ज
मुंबई : स्कूल-कॉलेज बंद (schools and colleges close) होते ही लोग पिकनिक मनाने अथवा गर्मी की छुट्टियां बिताने मुंबई से बाहर निकल जाते हैं। इस दौरान इनका घर अलीगढ़ी ताला, डबल सेफ्टी डोर, सोसायटी के सिक्युरिटी गार्ड अथवा सीसीटीवी कैमरे (CCTV cameras) के अलावा मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के भरोसे रहता है। खाली घरों की सुरक्षा-व्यवस्था के बारे में पुलिस भी दावा करती है कि लोग बिना चिंता किए छुट्टियां मनाने मुंबई से बाहर जा सकते हैं। मगर, प्रशासनिक दावा कितना पुख्ता है, इसका सबूत पिछले तीन महीने में मुंबई में घटी चोरी की घटनाएं बता रही हैं। क्योंकि, चोर-उचक्के भी इस मौके के इंतजार में रहते (incidents of theft) हैं और खाली घरों का ताला तोड़कर अथवा खिड़की के जरिए घरों में घुसकर नकदी और कीमती सामानों पर हाथ साफ कर फरार हो जाते हैं। हालांकि, पुलिस ने लोगों से गर्मी की छुट्टियों में गांव अथवा पिकनिक मनाने के लिए घर से बाहर जाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है।
रोजाना होती हैं 50 घरों में चोरियां
मुंबई पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि महानगर में रात ही नहीं, दिन में भी चोरियां होती हैं। मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जनवरी से मार्च के बीच मुंबई में दिन के वक्त 56 घरों में, जबकि रात को 250 घरों में ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया। इस दौरान विभिन्न पुलिस स्टेशनों में चोरी के 1466 मामले दर्ज हुए हैं। इन आंकड़ों का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि यहां एक दिन में 50 घरों में सेंधमारी हुई हैं। इसीलिए यह धारणा गलत साबित हो जाती है कि मुंबई में सिर्फ रात में ही चोरियां होती हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Apr 20 , 2023, 11:19 AM