ब्रिज का एक हिस्सा फिलहाल अभी होगा शुरू
पूरा ब्रिज 15 जून तक शुरू होगा
मुंबई: दक्षिण मध्य मुंबई का महत्वपूर्ण डिलाइड रोड ब्रिज (Delayed Road Bridge) इस महीने के अंत तक शुरू हो जाएगा इस तरह की जानकारी मनपा के वरिष्ठ अधिकारियों ने दी। ब्रिज का एक हिस्सा जी के मार्ग की ओर का अभी शुरू हो पाएगा। पूरा ब्रिज जून 15 तक शुरू (start by june 15) होने की जानकारी अधिकारी ने दी। बता दे कि डिलाइड रोड ब्रिज जो कि लोअर परेल स्टेशन और क़रीरोड को जॉन वाला ब्रिज है। यह ब्रिज जर्जर होने एक बाद 24 जुलाई 2018 से बंद कर दिया गया था। इस ब्रिज के निर्माण कार्य में पश्चिम रेलवे का भी हिस्सा था। अँधेरी स्थित गोखले ब्रिज के गिरने के बाद इस ब्रिज को वाहनों और पैदल चलने वाले लोगो के लिए बंद कर दिया गया था। मनपा प्रशासन ने भले ही ब्रिज मई के पहले सप्ताह शुरू करने की योजना बनाई है लेकिन स्थानीय लोगो की माने तो ब्रिज का निर्माण कार्य मई के आखिरी तक पूरा हो पाएगा। वर्ली
के विधायक आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने एक ट्वीट में कहा कि खड़ी सप्लाई दो सप्ताह बंद होने के कारण काम धीमी गति से चला। जिसके चलते ब्रिज के शुरू कारण एमए 15 दिन की देरी हो रही है। मनपा अधिकारियों ने भी माना कि खड़ी की कमी और पिछेल दिनों पानी की टैंकर की सप्लाई बंद होने से परेशानी हुई। अभी ब्रिज शुरू में जी के मार्ग को एनएम जोशी मार्ग से जोड़ेगा । डिलाइड रोड के निर्माण में मनपा ने 138 करोड़ का ठेका दिया था जबकि पश्चिम रेलवे को मनपा ने 87 करोड़ रुपया ब्रिज बनाने को दिया। डिलाइड रोड के बंद होने से दक्षिण मुंबई में ट्रैफिक की बड़ी समस्या पैदा हो रही है। मनपा और रेलवे के आपसी झगडे की परेशानी आम नागरिको को झेलनी पड़ी। बिरज का काम शुरू होने में देरी हुई
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Apr 18 , 2023, 07:31 AM