मुंबई। मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) की उपस्थिति में सटाणा के पूर्व नगराध्यक्ष सहित नाशिक जिले के कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। बावनकुले ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और शिंदे-फडणवीस सरकार के जनकल्याणकारी फैसलों के कारण विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं का बीजेपी के प्रति आकर्षण बढ़ा है। इस अवसर पर सुभाष भामरे, प्रदेश महामंत्री विक्रांत पाटिल, मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्याय, मीडिया प्रमुख नवनाथ बन आदि मौजूद थे।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नाशिक जिले के राष्ट्रवादी कांग्रेस और कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं। केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की शिंदे-फडणवीस (Shinde-Fadnavis) की डबल इंजन सरकार के चलते राज्य में विकास कार्यों को काफी गति मिली है। इन कार्यकर्ताओं के पार्टी में शामिल होने का बड़ा कार्यक्रम सटाणा में होगा। इस मौके पर सटाणा के पूर्व नगराध्यक्ष सुनील मोरे सहित वहां के 11 पूर्व नगरसेवक भाजपा में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले ने सभी का पार्टी में स्वागत किया। इनमें दिनकर सोनावणे, मनोज वाघ, बालू बाबुल, सोनाली बैताडे आदि शामिल थे। मालेगांव और मनमाड के कई कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर सांसद डॉ.सुभाष भामरे, विधायक दिलीप बोरसे, सीमा हिरे, जिला अध्यक्ष सुरेश नाना निकम, प्रदेश महामंत्री विजय चौधरी, संजय केनेकर आदि उपस्थित थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Apr 18 , 2023, 07:28 AM