मानखुर्द में  भंगार के गोदाम में लगी भीषण आग

Tue, Apr 18 , 2023, 07:23 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

- सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ
- 8 घंटे के बाद आग पर काबू पाया
 8 घंटे की कड़ी मशकक्त के बाद आग पर  मिली कामयाबी
मुंबई:
घाटकोपर मानखुर्द लिंक रोड (Ghatkopar Mankhurd Link Road) पर  मंडाला इलाके में मंगलवार की तड़के सुबह भंगार के गोदाम में भीषण आग (huge fire in warehouse) लग गई. आग की इसी घटना में लगभग दर्जन भर  गोदाम जलकर खाक हो गए। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर
लगभग आठ घंटे के बाद  आग पर काबू पाया गया।  बता दे कि घाटकोपर मानखुर्द लिंक रोड पर  मोहिते पाटील नगर है यहीं पर एक  मायक्का  देवी का मंदिर है। इस इलाके में भंगार रखने के  बड़े बड़े  गोदाम  हैं। इन्हीं  गोदाम में से  एक गोदाम में तड़के करीब तीन बजे  अचानक आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि पल भर में ही गोदाम में रखे  लकड़ी, प्लास्टिक और रद्दी सामग्री के सामान  जलकर खाक हो गए। आग अपने  आस पास के अन्य गोदामों को भी चपेट में ले लिया।  लकड़ी की बखर में आग पहुंचने के बाद पूरा रौद्र रूप हो गई और तेजी से आस पास के इलाको में फ़ैलाने लगी। आग की सूचना मिलने के बाद दमकल  की गाड़िया घटना स्थल पर पहुंच गई। आग को फैलता देख दमकल विभाग ने आग को तीन नंबर की आग घोषित कर दी।  क्योकि  गोदामों से सटे    कुछ  रहिवासी  घर भी थे।  आग इन घरो तक पहुँचती तो जान मॉल का बड़ा  नुकसान होने की संभावना थी।  आग लगने की इस घटना के बाद क्षेत्र के रहवासी  दहशत में आ गए थे और अपने घरों को छोड़कर  खुले स्थानों की ओर चले गए थे।   आग इतनी भयानक थी कि दूर से भी धुएं का काला गुब्बारा  देखा जा सकता था। आग को बुझाने के लिए  दमकल  विभाग ने 12 दमकल गाड़िया और  8 जंबो टैंकर समेत 20 गाड़ियों की सहायता से आग पर काबू पाया । आग लगे घटनास्थल पर गोदाम तक पहुंचने के लिए भारी मशक्क्त करनी पड़ी क्योकि  गलियां  काफी संकरी थी दमकल जवानो को लगभग  8 घंटे की  मशक्कत के बाद  आग पर काबू पाने में कामयाबी मिली।

आग लगने की घटना कोई नई नहीं
मोहिते पाटिल नगर में करीब 6 एकड़ जमीन पर बड़ी संख्या में अनाधिकृत गोदाम और दुकाने हैं। यहां पर बड़ी मात्रा में भंगार रखे जाते है इसके साथ  लकड़ी के बखार भी है। इस स्थान पर आग लगने की कोई नई घटना नहीं है।  हर छह माह में इस परिसर में आग की कोई न कोई घटना होती ही रहती है। यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आग जानबूझकर लगाई जाती  है। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups