Iftar Party In Bhiwandi :भिवंडी के नागरिकों के लिए टोरेंट पावर का दावत-ए-इफ्तार!

Tue, Apr 18 , 2023, 02:48 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

 
भिवंडी। रमज़ान का महीना चल रहा है, 17 अप्रैल, सोमवार को टोरेंट पावर (Torrent Power) द्वारा भिवंडी के नागरिकों के लिए बालाजी बैंक्वेट हॉल (Bhiwandi at Balaji Banquet Hall) , भिवंडी में एक इफ्तार पार्टी (Iftar party) का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में शहर के लगभग 300 जाने-माने मान्यवरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 
सभी पुलिस थानों के एसपीआई, भिवंडी निजामपुर निगम (Bhiwandi Nizampur Corporation) के अधिकारी, प्रसिद्ध राजनीतिक हस्तियां, मीडिया के विभिन्न लोग, विभिन्न पावर-लूम एसोसिएशन के प्रतिनिधि और भिवंडी के प्रसिद्ध नागरिक सभी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

सुधीर देशमुख, जीवन क्लर्क, स्नेहल देसाई, चेतन बदियानी जैसे वरिष्ठ अधिकारियों सहित टोरेंट की टीम ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। मौलाना साजिद क़ासमी ने उपस्थित अतिथियों को रमजान और इफ्तार का महत्व समझाया। अतिथियों ने टोरेंट पावर की व्यवस्था की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन से शहर के नागरिकों के बीच सहयोग, शांति और सद्भाव में मदद मिलती है। जनसम्पर्क अधिकारी चेतन बदियानी ने बताया कि मंगलवार को मुंब्रा के नागरिकों के लिए भी  इफ्तार का आयोजन कंपनी द्वारा किया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups