मुंबई। भारत में इन दिनों टी-20 लीग आईपीएल 2023 (T-20 league ipl 2023) का जलवा देखने को मिल रहा है। वहीं सबसे बड़ी परेशानी एजेंसियों के लिए सट्टेबाजी है। सट्टेबाजी का काला साया अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सामने खड़ा हो गया है। अपराध शाखा ने छापेमारी कर स्टेडियम के अंदर से सट्टेबाजी कर एक -एक बॉल की जानकारी देनेवाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
रविवार 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एक बड़ा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला गया। इस मैच के दौरान सट्टेबाजी (betting) के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इस मैच में सट्टेबाजी करते हुए मुंबई पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं इससे पहले दिल्ली पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया था और दिल्ली में भी 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के मैच के दौरान कई बुकीज गिरफ्तार किए गए थे।
स्टेडियम परिसर में चलती थी सट्टेबाजी
अपराध शाखा को जानकारी मिलने के बाद जब छापेमारी की गई, तब 6 लोगों को पवेलियन से गिरफ्तार किया गया। आरोपी गरवारे पवेलियन ब्लॉक ए और ब्लॉक सी में बैठे हुए थे। पुलिस ने जब छापेमारी की टैब ये हड़बड़ा गए और फिर मोबाइल की जांच करने पर पता चला कि आरोपी सट्टा लगाव रहे थे। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लाया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम अजय बावेजा (40), विवेक तिवारी (41), मेनोज नाराणीवाला (37), सुमित कुमार ठड्डा (44) और जकीउल्ला खान (39) को गिरफ्तार किया गया है।
प्रत्येक बॉल की जानकारी पर लगता था सट्टा
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है वे स्टेडियम में बैठकर हर बॉल की जानकारी अपने आका को देते थे। वहीं से ये सट्टा बाजार सजता था। आरोपियों केपास से कई मोबाइल फोन भी प्राप्त हुआ है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Apr 17 , 2023, 09:21 AM