मुंब्रा। मुस्लिम बहुल मुंब्रा में रमजान (Ramadan) का पवित्र महीना चल रहा है। अलग-अलग तरह के खान पान की दुकानें सज चुकी हैं। मुंब्रा के बीचों बीच एक सड़क है, जिसके दोनों तरफ मुंब्रा बसा हुआ है। क्षेत्रफल की हिसाब से आबादी करीब चार गुना ज्यादा है। बताया जा रहा है कि मुंब्रा कौसा की आबादी 8 लाख से भी अधिक हो गई है। एकमात्र सड़क के किनारे बाजार लग रहें हैं, जहां खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मुंब्रा बायपास के मरम्मत का चल रहा है। ज्यादा तर वाहनों की आवाजाही मुंब्रा मार्ग से हो रही है। निजी वाहनों तथा ऑटो चालकों की वजह से जगह जगह यातायात जाम (traffic jam) की समस्या पैदा हो रही है। यह समस्या इतनी विकट हो गई है कि पुलिस वाले भी नही संभाल पा रहे है। लिहाजा आम नागरिकों की परेशानी को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मरजिया शानू पठान अपने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतर आई है। रात भर ट्रैफिक हटाने का काम कर रही हैं। पूर्व नगरसेवक अशरफ (शानू) पठान की बेटी और सामाजिक कार्यकर्ता मर्जिया पठान का कहना है कि 'मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी है। शहर में एक ही सड़क है, जिस पर यह बाजार लगा हुआ है। सभी शहरियों को यही से गुजरना पड़ता है। इसके अलावा मुंब्रा बायपास बंद है. इसका भार भी इसी सड़क पर आ गया है जिससे इस सड़क पर एक या दो बजे तक काफी भीड़भाड़ और ट्रैफिक रहता है। इसलिए यहां ध्यान देना बेहद जरूरी है। शानू पठान (Shanu Pathan) के मार्गदर्शन में हम लोग यह काम जनसेवा के लिए कर रहे हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Apr 17 , 2023, 08:48 AM