3 करोड़ खर्च कर हो रहा सौंद्रीयकरण
एक रंग में दिखेंगी झोपड़ पट्टियां
मुंबई। कफ परेड स्थित मच्छीमार कॉलोनी (Fisherman Colony) से जाना जाने वाला बघवार पार्क को मनपा पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। इस परिसर का विकास करने के लिए मनपा सहित पीडब्लूडी और कोस्टल अथारिटी को शामिल किया गया है। मनपा इस पूरे परिसर का विकास करने के लिए 3 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना बनाई है। पर्यटकों को झोपड़ पट्टी लोक लुभावन लगे इसके लिए मच्छीमार नगर परिसर की झोपड़ पट्टियां को एक रंग में रंगने का निर्णय लिया है।
मच्छीमार कॉलोनी और उसके आस पास के परिसर का इस कदर सौंद्रियकरण (beautification) किया जाएगा कि एक पर्यटक स्थल के रूप में दिखाई देगा।मनपा ने इस परिसर में सुशोभीकरण का काम शुरू कर दिया है। इस परिसर में बैठने के लिए सामुदायिक जगह बनाई जाएगा जिसमे एमपीथियेटर लगाया जाएगा।इस परिसर के मछुआरों की नाव का रंग एक रंग में होगा।और झोपड़ पट्टियों का रंग भी एक कलर में होगा।जिससे इस परिसर में आने वाले पर्यटकों को लोकलुभावन दिखाई देगा। बघवार पार्क 2008 में सबसे अधिक तब चर्चित हुआ था जब मुंबई में हुए आतंकी हमले आतंकी समुद्र के रास्ते इसी जगह पर उतरे थे और यही से रास्ता खोजा और होटल ताज सहित मुंबई सीएसटीएम स्टेशन आदि इलाको सहित दक्षिण मुंबई के कई इलाकों में हमला किया था।
तीन चरणों में विकास कार्य किया जाएगा
पहले चरण में इस परिसर की नाव का रंग रोगन करना समुद्र के किनारों पर नाव को आने जाने के लिए सुगम रास्ता बनाया जाएगा।
दूसरे चरण में परिसर के फुटपाथ सड़क, ट्रैफिक आइलैंड, डिवाइडर, ब्रिज और ब्रिज के नीचे की जगह का सौंद्रीयकरण किया जाएगा। समुद्री किनारे पर लगे बिजली के खंभों को हेरिटेज लुक दिया जाएगा।
इस परिसर में बड़ी संख्या में कोली समाज के लोग रहते है । इस स्थान कर आने वाले पर्यटकों को कोली समाज का खान पान मिल सके इसके लिए इस जगह पर तीन फूड ट्रक खड़ा किया जाएगा जिससे कोली समाज के स्वादिष्ट भोजन का स्वाद पर्यटक ले सकेंगे।
इस परिसर में लगभग 3000 हजार परिवार इस मच्छीमार झोपड़ पट्टी में रहते है उनके घरों को एक रंग में रंगा जायेगा जिससे आने वाले पर्यटक को दूर से ही एक लुभावन स्थल दिखाई दे इस तरह विकास किया जाएगा। मनपा उपायुअक संगीता हसनाले ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए परिसर का विकास किया जा रहा है जिसमे इस परिसर की दीवारों पर रंग रोगन कर कोली समाज की वेशभूषा और उनकी कलाओं की जानकारियां कुरेदी जाएगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Apr 17 , 2023, 08:32 AM