पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों को दिया निर्देश
मुंबई मनपा चुनाव की तैयारी में लग जाने का निर्देश
राज्य के बाद मुंबई मनपा की सत्ता पर भाजपा की नजर
मुंबई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों को मुंबई मनपा चुनाव में भाजपा -शिवसेना की सत्ता लाने के लिए चुनाव की तैयारी में लग जाने का निर्देश दिया। उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि राज्य के बाद मुंबई मनपा की सत्ता में भाजपा और शिवसेना गठबंधन की भगवा की सत्ता आना चाहिए, शनिवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंचे अमित शाह सह्याद्रि गेस्ट हाउस (Sahyadri Guest House) में पार्टी नेताओं को संबोधित कर रहे थे.।मुंबई मिशन मंत्र के तहत अमित शाह ने पार्टी नेताओ से कहा कि हमारा लक्ष्य मुंबई मनपा पर भाजपा और सहयोगी दल की सत्ता लाना है इसके लिए हमें अभी से तैयारी में जुट जाना चाहिए। इस बैठक में मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार (Ashish Shelar) सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
शाह ने की अलग -अलग बैठक
मुंबई पहुंचने के बाद अमित शाह पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ अलग -अलग बैठक की.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमित शाह ने राज्य सरकार में क्या चल रहा है इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ अलग चर्चा की. इसमें मौजूदा राज्य की राजनीतिक स्थिति क्या चल रही है इसको लेकर उन्होंने दोनों वरिष्ठ नेताओ से चर्चा की.
भाजपा प्रदेश और मुंबई कोर कमेटी के साथ शाह ने की चर्चा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई मनपा और राज्य में होने वाले अन्य चुनाव को लेकर अमित शाह ने प्रदेश और मुंबई के कोर कमेटी के सदस्यों के साथ अलग -अलग बैठक की देर रात तक चली इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने पार्टी के प्रदेश संगठन में क्या चल रहा है इसकी जानकारी के अलावा राकांपा के साथ -साथ अन्य दूसरे दल कई नेता भाजपा में शामिल होना चाहते है अमित शाह को इसकी जानकारी दी.वही मुंबई भाजपा की कोर कमेटी के साथ बैठक में शाह ने मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार को मुंबई मनपा का चुनाव देखते हुए चुनाव की तैयारी में लग जाने का निर्देश दिया इसके साथ उन्होंने पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए कहा.अमित शाह के साथ हुई भाजपा नेताओं की अलग -अलग बैठक में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले,मंत्री सुधीर मुनगंटीवार,मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार सहित भाजपा के अन्य मंत्री और नेता मौजूद थे.
नेताओं को दिया बयानबाजी न करने का निर्देश
अमित शाह ने पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विरोधी दल के खिलाफ उस तरह का बयानबाजी न करें जिसके कारण पार्टी को नुकसान पहुंचे। बयानबाजी के बजाय जनता के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार के योजनाओं को पहुंचाने का काम करें।केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि ठाकरे गुट में शिवसेना हर हाल में बरकरार रखा जाना चाहिए. अमित शाह के स्वागत में बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर लगाए गए थे.
अमित शाह का मुंबई में जंगी स्वागत
अमित शाह शनिवार को शाम करीब साढ़े सात बजे मुंबई पहुंचे।उसके बाद एयरपोर्ट पर मौजूद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे,उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले,मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार,मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा भाजपा नेता प्रवीण दरेकर सहित हजारों की संख्या में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विनोद तावड़े की माताजी को दी श्रद्धांजलि
मुंबई पहुंचने के बाद अमित शाह एयरपोर्ट से सीधे पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े (Vinod Tawde) के निवास स्थान पर पहुंचे जहाँ उनकी स्व माताजी को उन्होंने श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उनके साथ, डिप्टी सीएम और मुंबई भाजपा अध्यक्ष शेलार मौजूद थे.
मातोश्री के सामने लगाया गया वेलकम का पोस्टर
अमित शाह के स्वागत में मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने विरोधी पूर्व मुख्यमंत्री उध्दव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के निवास स्थान मातोश्री के सामने बड़ा पोस्टर लगाया था जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे का फोटो लगाया गया है.इसके साथ -साथ शेलार ने स्वागत में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस का फोटो लगाया है. अमित शाह के स्वागत में मातोश्री के बाहर शिंदे और भाजपा के नेताओं का संयुक्त बैनर लगाकर सत्ताधारी पार्टी ने चुनाव के मद्देनजर विरोधियो को एक मैसेज देने का काम किया है. वही उद्धव ठाकरे को भाजपा ने अपनी शक्ति दिखाने की कोशिश की है.
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Apr 15 , 2023, 09:57 AM