आप्पा साहेब को सम्मानित करेंगे गृह मंत्री अमित शाह
मुख्यमंत्री ने समीक्षा की, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
कार्यक्रम में 20 लाख लोगों के आने की संभावना
मुंबई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) रविवार 16 अप्रैल को प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और सुधारक दत्तात्रेय नारायण धर्माधिकारी उर्फ अप्पासाहेब धर्माधिकारी (Appasaheb Dharmadhikari) को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार (Maharashtra Bhushan Award) से सम्मानित करेंगे। यह समारोह नवी मुंबई के खारघर स्थित अंतर्राष्ट्रीय कार्पोरेट मैदान में होगा। पिछले कुछ दिनों से इस भव्य समारोह की तैयारियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दो बार कार्यक्रम स्थल का जाकर तैयारियों का समीक्षा कर चुके हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह समारोह इतिहास में दर्ज होगा। इस कार्यक्रम में 20 लाख लोगों के आने की संभावना है।
इस कार्यक्रम में 20 लाख से अधिक नागरिक उपस्थित होने की संभावना है। लोगों की इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए पूरी प्लानिंग से काम चल रहा है। पेयजल, शौचालय, वाहन पार्किंग, सुचारू यातायात की योजना पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नागरिकों को रेलवे स्टेशन से कार्यक्रम स्थल तक ले जाने के लिए बसों की भी व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल पर 250 पानी के पानी के टैंकर और 2100 नल लगाए गए हैं। साथ ही 69 एंबुलेंस, 350 डॉक्टर, 100 नर्स और कर्मचारियों को तैनात किया गया है। समारोह की जगह पर 32 मोबाइल शौचालय, 4200 पोर्टेबल शौचालय, 9 हजार अस्थायी शौचालयों का निर्माण किया गया है। स्वच्छता बनाए रखने के लिए 60 जेटिंग मशीन, 4 हजार सफाई कर्मचारी सहित 26 अग्निशमन वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। पार्किंग के लिए 22 जगह व्यवस्था की गई है। इसके लिए 600 वॉलंटियर्स, 200 कर्मचारियों को लगाया गया है।
यह समारोह रविवार सुबह करीब 10:30 बजे होगा। इसके लिए महापालिका, सिडको, लोक निर्माण, पुलिस, स्वास्थ्य आदि विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व श्री सदस्य जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। इस समारोह के दौरान पद्मश्री अप्पासाहेब धर्माधिकारी पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। समारोह में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार समेत धर्माधिकारी के परिवार के सदस्य मौजूद रहेंगे।
बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने अप्पासाहेब धर्माधिकारी को वर्ष 2022 का महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की थी। इस पुरस्कार के तहत एक पदक, एक प्रशस्ति पत्र और 25 लाख रुपए दिए जाते हैं। अप्पा साहेब के पिता और प्रसिद्ध उपदेशक-सुधारक स्वर्गीय डॉ. नारायण विष्णु धर्माधिकारी को भी वर्ष 2008 में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Apr 15 , 2023, 07:57 AM