दहिसर में अवैध निर्माणों की भरमार

Sat, Apr 15 , 2023, 07:04 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

भरनी कर  बन रहे अवैध झोपड़े
धर्मा नगर से लेकर आनंद नागर तक समुद्री किनारे पर अवैध झोपड़े की भरमार
मनपा आर उत्तर वार्ड के अधिकारी शिकायत की कर रहे अनदेखी
मुंबई।
दहिसर के आर उत्तर वार्ड (north ward) में अवैध निर्माण की भरमार लग गई है। समुद्री किनारे पर मैंग्रोह काटकर अवैध झोपड़ियां (slums) खड़ी की जा रही है। मनपा आर उत्तर वार्ड को अवैध निर्माण की शिकायत करने के बावजूद अवैध निर्माण पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। एनक्रोच विभाग द्वारा बार बार अवैध निर्माण की बाढ़ होने की जानकारी दिए जाने के बावजूद स्थानीय वार्ड अधिकारी अवैध निर्माणों की अनदेखी कर रहे है। मनपा अधिकारियो का ही आरोप है कि स्थानीय नेताओं के दबाव में आकर अवैद्य निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है। मलाड मालवणी के बाद इस परिसर में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण होने की जानाकारी स्थानीय लोगो ने दी।
बता दे कि दहिसर आर उत्तर वार्ड के वार्ड क्रमांक 1 और 2 में आने वाले इलाको सहित बोरीवली के धर्मा नगर से लेकर आनंद नगर और गणपत पाटिल नगर में अवैध निर्माण की बाढ़ सी आ गई है।इस परिसर में भू माफियाओं की तूती बोल रही है।मनपा अधिकारियो से मिलिबभगत कर बड़े पैमाने पर मंग्रोह के पेड़ो को काटा जा रहा है । आनद नगर लिंक रोड स्थित संभाजी नगर  जैसे स्थानों पर खुले आम भू माफिया  भरनी कर अवैध झोपड़े खड़े कर रहे है । स्थानीय लोगो का आरोप है कि इसी तरह अवैध निर्माण चलता रहा तो आने वाले दिन में यहा अपर दूसरा मालवणी तैयार होगा।इसी तरह गणपत पाटिल नगर में भी खुलेआम अवैध निर्माण किया जा रहा है।गणपत पाटिल नगर इलाके में तो दिन में मैंग्रोह के पेड़ काटे जा रहे है।इस परिसर में भू माफियाओं की बढ़ी ताकत को देखते हुए स्थानीय लोगो ने अवैध निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और नागरविकास मंत्री के पास लिखित  शिकायत दर्ज कराई है।भूमाफियाओं पर एमआरटीपी के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।

कांदर पाड़ा स्मशान भूमि में भी दहिसर नदी के पास हो रही अवैध भरनी
दहिसर स्थित कांदरपाड़ा स्मशान भूमि (burial ground) के पीछे दहिसर नदी के पास, दहिसर गावठान और दहिसर पश्चिम में रात के समय  रोजाना सैकड़ों डंपर से  मिट्टी की भरनी की जा रही है। पहले मिट्टी की भरनी की जाती है उसके बाद अवैध झोपड़े खड़े किए जा रहे है। रोजाना हो रही भरनी से लोगो को मिट्टी की धूल से सांस की तकलीफ होने की शिकायते की जा रही है। मनपा एक ओर पर्यावरण विभाग के द्वारा धूल फैलाने पर कठोर कार्रवाई के लिए वार्ड स्तर पर कमेटी बनाकर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया जा रहा है जबकि इस परिसर में धूल से लोग परेशान हो रहे और मनपा के पास शिकायत भी कर रहे है लेकिन मनपा अधिकारी कार्रवाई करने में टालमटोल कर रहे है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups