पर्यावरण, वन्य जीवों के संरक्षण को वरीयता
मुंबई। राज्य में हाथियों का संवर्धन और संरक्षण करने के लिए सेव टाइगर परियोजना (Project Tiger) की तर्ज पर हाथी परियोजना शुरू करने के बारे में केंद्र सरकार से तत्काल पत्र व्यवहार करने का निर्देश वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार (Sudhir Mungantiwar) ने विभाग के अधिकारियों को दिया है। साथ ही उन्होंने राज्य में जंगली हाथियों (wild elephants) के नियंत्रण और हाथी संवादकों की मदद करने की बात भी कही।
कोल्हापुर जिले के राधानगरी परिसर में वन्यजीवों के बढ़ते उपद्रव के बारे में चर्चा करने के लिए सहयाद्री अतिथि गृह में बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार बोल रहे थे। बैठक में विधायक प्रकाश आबिटकर, वन विभाग के सचिव वेणुगोपाल रेड्डी, वन बल प्रमुख वाय एलपीराव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक महिप गुप्ता, गुरुप्रसाद जैसे अधिकारी उपस्थित थे। इस बैठक में वन्य प्राणियों की वजह से खेती को होने वाले नुकसान पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मुनगंटीवार ने कहा कि इस समस्या का हल केवल किसानों की नुकसान भरपाई नहीं है, वन्य प्राणियों को विशेषकर हाथियों को गांव तथा खेतों तक आने से रोकने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं? इस पर विचार होना चाहिए। इसके लिए हाथी संवादकों से कैसी मदद ली जा सकती है, इस पर भी विचार किया जाए। इस मौके पर प्राणी संवादक आनंद शिंदे ने देश के 9 राज्यों में जंगली हाथियों से संवाद साधकर उन्हें नियंत्रित करने का प्रेजेंटेशन दिया।
वन मंत्री ने कहा कि पर्यावरण और वन्यजीव संवर्धन के लिए देश के उद्योग जगत से मिलने वाले सीआरएस फंड में से 0.5 प्रतिशत रकम देना अनिवार्य किया जाए। इसके लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया जाए। उन्होंने हाथियों को गांव में आने से रोकने के लिए एलिफेंट प्रूफ बाड़ या एपीएफ के लिए मनरेगा योजना से राशि प्राप्त करने के लिए केंद्र से फॉलोअप करने का भी निर्देश दिया.
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Apr 15 , 2023, 06:49 AM