मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Minister Eknath Shinde) ने शनिवार तड़के पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग (Mumbai-Pune highway) पर एक निजी बस के खाई में गिर जाने से हुए भीषण हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता (Subsidies) की घोषणा की है। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये, जिनमें से 25 की हालत गंभीर है।
शिंदे ने मृतकों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने रायगढ़ के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से फोन पर संपर्क कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए घायलों को सरकारी खर्चे पर चिकित्सा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये।
हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने हाइकर्स और आईआरबी टीम के सदस्यों से बातचीत की जिन्होंने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया था।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Apr 15 , 2023, 01:55 AM