तेरह दमकल जवानों  को मिला राष्ट्रपति अग्निशमन सेवा पदक

Fri, Apr 14 , 2023, 08:11 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। राज्यपाल रमेश बैस (Governor Ramesh Bais) ने आज राजभवन (Raj Bhavan) में महाराष्ट्र अग्निशमन सेवा निदेशालय द्वारा आयोजित अग्निशमन सेवा सप्ताह और अग्निशमन सेवा दिवस का उद्घाटन किया. इस अवसर पर मुंबई फायर ब्रिगेड और राज्य अग्निशमन सेवा के 13 अधिकारियों और जवानों को राज्यपाल द्वारा 'राष्ट्रपति अग्नि शमन सेवा पदक' से सम्मानित किया गया. राज्यपाल ने अग्निशमन सेवा कर्मचारी कल्याण कोष में अपना अंशदान देकर कोष संकलन अभियान का भी शुभारंभ किया.
महाराष्ट्र अग्निशमन सेवा निदेशालय द्वारा आयोजित अग्निशमन सेवा सप्ताह के मौके पर महाराष्ट्र अग्निशमन सेवा के निदेशक संतोष वारिक ने राज्यपाल की पोशाक पर अग्निशमन सेवा का प्रतीक चिन्ह लगाया. मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय मांजरेकर, उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी यशवंत जाधव, पूर्व मुख्य अग्निशमन अधिकारी कैलाश हिवराले, पूर्व उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार पाणिगृह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेश पाटिल और संजय म्हामुणकर और राज्य अग्निशमन सेवा के अधिकारियों को 'राष्ट्रपति की अग्नि सेवा पदक से सम्मानित किया गया.
इस बीच, 17 अप्रैल, 2023 को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा महाविद्यालय, नागपुर में अग्निशमन सेवा के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित करेंगे.
फोर्ट परिसर में भानुशाली इमारत गिर गई थी. जिसमें अपने जान की बाजी लगा कर 23 लोगों की जान बचाई थी. जिसके लिए पूर्व मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रभात राहंगदले, पूर्व मुख्य अग्निशमन अधिकारी हेमंत परब, विभागीय अग्निशमन अधिकारी आत्माराम मिश्रा, के. आर. यादव को राष्ट्रपति वीरता पदक से नवाजा जाएगा.
कस्तूरबा अस्पताल में गैस रिसाव में उत्कृष्ट कार्य करने पर अग्निशमन अधिकारी किशोर घाडीगांवकर, केंद्र अधिकारी सागर खोपड़े, वरिष्ठ केंद्र अधिकारी विशाल विश्वासराव, केंद्र अधिकारी दीपक जाधव, मुख्य अग्निशमन संजय गायकवाड़ और अग्निशामक गणेश चौधरी, संजय निकम को राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups