मनपा चुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं के साथ कर सकते है बैठक
दौरे के दूसरे दिन महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुंबई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज से दो दिवसीय मुंबई दौरे पर है.राज्य में सत्ता परिवर्तन होने और एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की सरकार आने के बाद गृह मंत्री शाह का यह दूसरा मुंबई दौरा है.मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर में अमित शाह मुंबई पहुंचेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाह मुंबई पहुंचने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े के निवास स्थान पर जाकर उनकी माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।उसके बाद वे सह्याद्रि अतिथि गृह जाएंगे जहां देर शाम आगामी मुंबई मनपा चुनाव को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में शाह पदाधिकारियों को मुंबई मनपा चुनाव को जीतने के लिए मंत्र देंगे।इसके साथ -साथ चुनाव को लेकर क्या -क्या तैयारियां चल रही है उस पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा करेंगे।मुंबई मनपा की भले ही तारीख घोषित नहीं हुआ है लेकिन चुनाव से पहले अमित शाह का मुंबई दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है.क्योंकि राज्य की सत्ता के बाद अमित शाह मुंबई मनपा की सत्ता से उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की पार्टी को बेदखल करना चाहते है.वही दौरे के दूसरे दिन यानी रविवार को नवी मुंबई के खारघर में राज्य सरकार की तरफ से आयोजित महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार कार्यक्रम में अमित शाह शामिल होंगे उसके बाद वे वापस लौट जाएंगे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Apr 14 , 2023, 08:03 AM