कोरोना के नए वैरिएंट से बच्चों को खतरा, ये हैं लक्षण

Fri, Apr 14 , 2023, 07:45 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

देश-दुनिया में फैल रहे कोरोना के बड़े मामलों से रहें सावधान
या वैरिएंट XBB.1.16. को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा आदेश दिया गया
यहां जानें नए वैरिएंट के लक्षण
मुंबई।
कोरोना (corona) ने एक बार फिर देश और दुनिया में अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। भारत में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। इस बार कोरोना का नया वैरिएंट XBB.1.16 है। इस वैरिएंट का पहला केस 2023 जनवरी में मिला था। भारत में 12 अप्रैल को पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 7,830 नए मामले सामने आए, जिससे देश में कुल मामलों की संख्या 40,215 हो गई। जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना का नया वैरिएंट बच्चों (children) को ज्यादा प्रभावित कर रहा है। देश के अलग-अलग इलाकों से 15 साल से कम उम्र के बच्चों के बीमार होने की खबरें आ रही हैं। 
विश्व स्वास्थ्य संगठन के आदेश
कोरोना के नए वैरिएंट के चलते विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने लोगों को आगाह किया है कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न हों। साथ ही स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो ओमिक्रॉन का यह म्यूटेंट स्ट्रेन हाइब्रिड इम्युनिटी को चकमा दे सकता है। टीका लगवाने के बाद भी शरीर में विकसित होने वाली रोग प्रतिरोधक क्षमता संक्रमण पर नियंत्रण नहीं कर पाती है। इस वैरिएंट को लेकर काफी रिसर्च की जा रही है ताकि भविष्य में यह गंभीर रूप न ले ले। विश्व स्वास्थ्य संगठन लगातार इसकी निगरानी कर रहा है। 
बच्चों को अपना शिकार बना रहा है XBB.1.16  नए वैरिएंट को लेकर एक्सपर्ट और डॉक्टर्स का कहना है कि अगर किसी बच्चे को लगातार कई दिनों से बुखार है। पेट में दर्द हो या सांस लेने में तकलीफ हो तो बच्चे की तुरंत कोविड जांच कराएं। बच्चों को ऑक्सीजन देते रहें। साथ ही काढ़ा बनाकर पिलाएं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups