डॉ. आंबेडकर जयंती पर भाजपा की भीमयात्रा

Thu, Apr 13 , 2023, 08:42 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

० मुंबई के 227 वार्डों में विभिन्न कार्यक्रम
० वर्ली में भव्य लेजर शो का आयोजन
मुंबई।
मुंबई महानगरपालिका चुनाव को ध्यान में रखते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों में सार्वजनिक रूप से उत्सव मनाने वाली भाजपा ने शुक्रवार 14 अप्रैल को भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को बड़े पैमाने पर मनाने का निर्णय लिया है। मुंबई भाजपा की तरफ से 227 वार्डों में जयंती उत्सव और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही 30 स्थानों पर भीमयात्रा (Bhimyatra) निकाली जाएगी और वर्ली में डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर के प्रेरणादायी जीवनगाथा पर आधारित लेजर शो का आयोजन किया गया है।
मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष विधायक आशीष शेलार ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि राज्य में शिंदे-फडणवीस सरकार आने के बार उत्सव, त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाए जा रहे हैं। मुंबई भाजपा इन उत्सवों में भाग ले रही है। भाजपा ने दहीहांडी, गणेशोत्सव, नवरात्रि और शिव जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई। अब भाजपा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन कर महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती (Dr. Ambedkar Jayanti) मनाएगी।
भाजपा की तरफ से 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के मुंबई में 73 प्रतिमाओं पर पुष्पहार अर्पित किए जाएंगे और भाजपा के सांसद, विधायक, पूर्व नगरसेवक, मोर्चा, आघाड़ी के पदाधिकारी अभिवादन करेंगे। शेलार खुद मुंबई की छह लोकसभा क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह चैत्यभूमि में अभिवादन करने के बाद डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के परेल के निवास स्थान और दादर के राजगृह जाकर अभिवादन करेंगे।  
लोखंडवाला कांदीवली पूर्व, डिंडोशी आरे कॉलोनी, वर्सोवा जीवन नगर, कुर्ला नेहरू नगर, महाराणा प्रताप चौक मझगांव, कोलाबा, नायगांव, पंचशील नगर 2 सायन कोलीवाड़ा, चेंबूर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर उद्यान से लाल डोंगर वहां से वाशी नाका के साथ ही गोवंडी स्टेशन, विक्रोली, संविधान चौक मानखुर्द शिवाजी नगर, घाटकोपर पश्चिम, रमामाबाई नगर घाटकोपर पूर्व के साथ भांडुप, मुलुंड सहित कुल 30 स्थानों पर भीमायात्रा का आयोजन किया गया है। वर्ली के जंबोरी मैदान में रविवार 16 अप्रैल को डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर के प्रेरणादायी जीवनगाथा पर आधारित लेजर शो का आयोजन किया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups